1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अब हम 3 हैं', रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट, देखकर फैंस ने किया सवाल- 'प्रेग्नेंट हैं क्या?'

'अब हम 3 हैं', रश्मिका मंदाना ने शेयर किया पोस्ट, देखकर फैंस ने किया सवाल- 'प्रेग्नेंट हैं क्या?'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 04, 2026 11:10 am IST,  Updated : Apr 04, 2026 01:39 pm IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को 1 महीने पूरे हो चुके हैं। हाल ही में कपल ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ दिखाई दिए। अब रश्मिका का एक और पोस्ट चर्चा में है, जिसे देखने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगने लगे हैं।

rashmika mandanna- India TV Hindi
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना। Image Source : INSTAGRAM/@RASHMIKA_MANDANNA

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को 1 महीने हो चुके हैं। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मीमेंटोज होटल में शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। दोनों ने शादी के बाद अपनी बेहद खूबसूरत वेडिंग फोटोज शेयर कीं। रश्मिका और विजय ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की और फिर कोडवा वेडिंग की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अब रश्मिका और विजय एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में रश्मिका ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगने लगे हैं।

रश्मिका मंदाना के नए पोस्ट ने मचाई हलचल

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे एक्ट्रेस ने ऐसा कैप्शन दिया कि फैंस के बीच हलचल मच गई और एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास लगने लगे। रश्मिका ने एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें रश्मिका-विजय के साथ एक पीले फूल वाला ग्राफिक्स नजर आता है और ये दोनों के इर्द-गिर्द घूमता है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'अब हम तीन हो गए हैं।'

लगने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

रश्मिका ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, कमेंट की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कपल से पूछना शुरू कर दिया कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं? कई यूजर्स ने रश्मिका-विजय को बधाई दी तो कई ने सीधे-सीधे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'क्या इस छोटे से फूल का मतलब नन्हा विरोश है?' एक ने लिखा- 'क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं?' हालांकि, अब तक कपल की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका और विजय ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल 26 फरवरी को शादी की। दोनों ने उदयपुर के ITC मीमेंटोज होटल में शादी रचाई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद रश्मिका और विजय ने फिल्मी दुनिया के अपने दोस्तों के लिए हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें अल्लू अर्जुन, राम चरण से लेकर नागार्जुन तक ने शिरकत की। वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका और विजय 'रणबाली' में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रश्मिका, शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ 'कॉकटेल 2' में भी नजर आएंगी।

ये भी पढ़ेंः जेल में क्या करते थे राजपाल यादव? याद कर हुए भावुक, फराह खान को बताया दिल का हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन