1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका मंदाना ने बचपन की सहेलियों संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें, दिखा पुष्पा की 'श्रीवल्ली का सिंपल अंदाज

रश्मिका मंदाना ने बचपन की सहेलियों संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें, दिखा पुष्पा की 'श्रीवल्ली का सिंपल अंदाज

 Written By: Sarika Swaroop
 Published : Jun 25, 2024 10:33 am IST,  Updated : Jun 25, 2024 11:52 am IST

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस 'श्रीवल्ली' की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगी, जिसके लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपनी बचपन की सहेलियों संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 Rashmika mandanna- India TV Hindi
रश्मिका ने बचपन की सहेलियों संग शेयर की तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM

साउथ फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलाव दिखाने वाली रश्मिका मंदाना ने अब बॉलीवुड में भी अपनी साख जमा ली हैं।  'एनिमल' की सफलता के बाद एक्ट्रेस नॉर्थ इंडिया में भी काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को बैक टू बैक फिल्में मिल रही हैं और उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल भी कर रही हैं। वहीं फिल्मों के अलावा एक्ट्र्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ अपडेट से लेकर डेली अपडेट भी साझा करती हैं। इसी बीच अब हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा पर अपनी बचपन की सहेलियों संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

दोस्तों संग चिल करती दिखीं रश्मिका

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर उनकी सोलो फोटो हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ब्लू कलर की साड़ी पहने पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस की मुस्कुराहट हर किसी का दिल चुराने के लिए काफी है। वहीं दूसरी तस्वीर में रश्मिका मंदाना अपनी बचपन की सहेली संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी सहेली पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं रश्मिका मंदाना ने जो तीसरी तस्वीर शेयर की है उसमें वो अपनी दोस्तों की टोली संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि रश्मिका मंदाना की सहेलियां भी उन्हीं की तरह काफी सिंपल और क्यूट हैं।वहीं रश्मिका मंदाना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्श में लिखा है- 'मैं इन दोस्तों के साथ बड़ी हुई हूं।' इसके अलावा रश्मिका ने ये भी लिखा कि, 'जहां कोडागु है वहीं मेरा दिल मेरा इतिहास है।'  रश्मिका मंदाना की दोस्तों संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका के पास एक्शन ड्रामा 'पुष्पा 2: द रूल' है, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस 'श्रीवल्ली' की भूमिका में एक बार फिर नजर आएंगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फहद फासिल भी हैं। फिल्म 'पुष्पा 2' 15 अगस्त 2024 को पैन इंडिया रिलीज की जाएगी।   फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका दोनों का ही फायरी अवतार देखने को मिला। पुष्पा के अलावा रश्मिका 'रेनबो', 'द गर्लफ्रेंड' और 'चावा' में भी नजर आएंगी। वहीं रश्मिका मंदाना सलमान खान की अगली फिल्म 'सिकंदर' में भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन