1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अलविदा मेरे दोस्त', इस बॉलीवुड हसीना को अखर रहा है रतन टाटा का जाना, कभी जाहिर किया था प्यार

'अलविदा मेरे दोस्त', इस बॉलीवुड हसीना को अखर रहा है रतन टाटा का जाना, कभी जाहिर किया था प्यार

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 10, 2024 12:47 pm IST,  Updated : Oct 10, 2024 12:50 pm IST

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा की अंतिम विदाई की जाएगी। उनके निधन पर उनकी करीबी दोस्त सिमी ग्रेवाल ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा का जाना उनके लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

Ratan Tata, Simi Garewal- India TV Hindi
रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल। Image Source : INSTAGRAM

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने बुधवार 9 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी समस्याओं के चलते 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर देशभर के लोगों में शोक व्याप्त है। बॉलीवुड सितारे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बिजनेस टाइकून की मौत की खबर सुनकर एक्ट्रेस और उनकी करीबी दोस्ट सिमी ग्रेवाल गमगीन हो गईं। सभी जानते हैं कि सिमी और रतन टाटा बहुत करीबी दोस्त थे और दोनों के बीच गहरा रिश्ता भी रहा। सिमी ग्रेवाल ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर कबूल भी किया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की चर्चा जोरों पर रही थीं। अब रतन टाटा की मौत पर सिमी ने सोशल मीडिया पर अपने सबसे अच्छे दोस्त के निधन पर एक इमोशनल नोट शेयर किया।

सिमी ग्रेवाल ने जाहिर किया दुख

सिमी ग्रेवाल ने अपने एक्स अकाउंट से अपनी और रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर 2012 में ली गई थी, जब टाटा ग्रुप के दिवंगत चेयरमैन उनके टॉक शो में आए थे। उन्होंने लिखा, 'वे कहते हैं कि तुम चले गए... तुम्हारा जाना बहुत बड़ा नुकसान और इसे सहना बहुत मुश्किल है... अलविदा मेरे दोस्त...रतन टाटा।' इस पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है और सिमी को हौसला रखने के लिए कह रहे हैं।  

यहां देखें एक्स पोस्ट

सिमी ग्रेवाल और रतन का रिश्ता

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल एक समय एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों की लव लाइफ की चर्चा मीडिया में भी हुई थी। एक इंटरव्यू में सिमी ने कहा कि रतन टाटा एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि उनका रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ पाया। टीओआई को दिए इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा को लेकर कहा था, 'उनका और मेरा रिश्ता लंबा रहा है। वह परफेक्ट हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है। वह एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं। पैसा कभी भी उनके लिए अहम नहीं रहा।'

रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया

रतन टाटा ने अपने कार्यकाल के दौरान टाटा ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा को 21 साल की उम्र में टाटा समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जो ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार वाला एक समूह था और उन्होंने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन