1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्शन, कॉमेडी बहुत हुआ, अब फैमिली ड्रामा-इमोशन्स के लिए रहें तैयार, इस फिल्म में मिलेगा भावनाओं का फुल डोज

एक्शन, कॉमेडी बहुत हुआ, अब फैमिली ड्रामा-इमोशन्स के लिए रहें तैयार, इस फिल्म में मिलेगा भावनाओं का फुल डोज

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 10, 2025 09:22 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 11:15 pm IST

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों टाइगर श्रॉफ की बागी 4 धूम मचा रही है। एक हफ्ते पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस बीच रवि भाटिया, भारती अवस्थी स्टारर विजेता का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ravi bhatia- India TV Hindi
जारी हुआ विजेता का ट्रेलर Image Source : INSTAGRAM/@RAVI.BHATIA

सिनेमाघरों में इन दिनों टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और संजय दत्त स्टारर एक्शन फिल्म 'बागी 4' धूम मचा रही है, जिसके हाई ओक्टेन एक्शन ने दर्शकों के होश उड़ा रखे हैं। फिल्म को रिलीज हुए अभी 1 हफ्ते भी नहीं हुए हैं और इसने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं आने वाले समय में सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी 3' दस्तक देने वाली है, जो कॉमेडी से भरी है। लेकिन, इसी फिल्म के साथ एक और लो बजट फिल्म 'विजेता' दर्शकों के बीच रिलीज को तैयार है, जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है और ये बेहद पसंद किया जा रहा है।

मिडिल क्लास फैमिली की सच्ची कहानी

पिछले कुछ सालों में मिडिल क्लास के स्ट्रगल के इर्द-गिर्द घूमती कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिर चाहे वो 'द आम आदमी फैमिली' हो, 'गुल्लक' या फिर तेलुगु फिल्म 'मिडिल क्लास फैमिली', सभी को काफी पसंद किया गया। अब जल्दी ही मिडिल क्लास फैमिली की सच्ची कहानी दिखाती विजेता भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें रवि भाटिया, भारती अवस्थी जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

ये फिल्म 19 सितंबर को दर्शकों के बीच दस्तक देने वाली है और इसकी टक्कर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 से होगी। राजीव एस. रूइया द्वारा निर्देशित और डॉ. राजेश के. अग्रवाल द्वारा आरकेजी मूवीज के बैनर तले निर्मित यह फिल्म अपनी भावनात्मक गहराई के चलते पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है।

क्यों चर्चा में है विजेता का ट्रेलर

विजेता के ट्रेलर की शुरुआत एक साधारण परिवेश में कड़ी मेहनत करते एक युवक के सीन से होती है, जो उसके विनम्र आरंभ का प्रतीक है। इसके बाद यह कहानी विश्वासघात, कॉम्प्टीशन और अंडरवर्ल्ड से आने वाले खतरों के बीच तेजी से आगे बढ़ती है, जिससे उसकी जिंदगी संघर्षों से घिर जाती है। फिल्म में रवि भाटिया दमदार मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ ज्ञान प्रकाश, भारती अवस्थी, दीक्षा ठाकुर, गोदान कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन