1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 300 से ज्यादा फिल्मों में बना जज, नहीं बन पाया लीड एक्टर, बेटे ने विलेन बन हीरो की नाक में किया दम, पहचाना?

300 से ज्यादा फिल्मों में बना जज, नहीं बन पाया लीड एक्टर, बेटे ने विलेन बन हीरो की नाक में किया दम, पहचाना?

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 26, 2025 08:52 am IST,  Updated : May 26, 2025 08:52 am IST

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार हैं, जिन्होंने कभी लीड हीरो का किरदार नहीं निभाया मगर साइड रोल निभाकर ही बेहद लोकप्रिय हो गए। ये फोटो भी ऐसे ही एक एक्टर की है, जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में जज के किरदार निभाए।

Hamid Ali Murad- India TV Hindi
हामिद अली मुराद Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के सपने तो कई देखते हैं, लेकिन इसमें सफलता कुछ को ही मिल पाती है। हर दिन जाने कितने ही लोग फिल्मी दुनिया में चमकने का सपना लेकर मायानगरी मुंबई आते हैं। इनमें से कुछ स्टार बन जाते हैं तो कुछ सालों-साल स्ट्रगल करते रह जाते हैं, वहीं कई साइड एक्टर बनकर ही पूरा करियर निकाल देते हैं। ये तस्वीर भी ऐसे ही अभिनेता की है, जिन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्में कीं और उनमें से 300 से ज्यादा फिल्मों में एक जैसा रोल ही निभाया है। इन्होंने जिन फिल्मों में काम किया उनमें से ज्यादातर हिट  साबित हुईं, फिर भी कभी ये लीड हीरो नहीं बन सके। वहीं इनके बेटे ने फिल्मी दुनिया में खलनायक बनकर राज किया।

300 से ज्यादा फिल्मों में किए एक ही जैसे रोल

ये फोटो है दिवंगत अभिनेता हामिद अली मुराद की, जिन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, लेकिन गुड लुक्स के बाद भी कभी ये हीरो नहीं बन सके। मुराद ने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और इनमें से भी 300 से ज्यादा में एक जैसे किरदार ही निभाए। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में जज के ही किरदार निभाए। उन्होंने 50-60 के दशक में हिंदी सिनेमा में काम किया और जज के किरदार के जरिए अपनी पहचान बनाई।

इन फिल्मों में किया काम

उन्होंने 40 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और 90 के आखिरी तक काम किया। वह आखिरी बार फिल्म कुर्बान में नजर आए थे। उन्होंने अपने करियर में यादों की बारात, मजबूर, शंहशाह, कालिया, आन, देवदास, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी में सपोर्टिंग एक्टर का ही किरदार निभाया और इस बात का उन्हें हमेशा अफसोस रहा।

बेटे ने विलेन बन बनाई पहचान

कम ही लोग जानते हैं कि मुराद के बेटे भी फिल्मी दुनिया का जाना-माना नाम हैं। दिग्गज अभिनेता रजा मुराद, मुराद के बेटे हैं। रजा मुराद ने इंडस्ट्री में विलेन बनकर अपनी पहचान बनाई और सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपने करियर में मेहंदी, लैला मजनू, जांबाज, शेषनाग, इज्जत, फूल और कांटे, आंखें और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन