Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'परदेस' का राजीव याद है? 28 सालों में कितना बदल गया चॉकलेटी हीरो, कभी शाहरुख खान पर पड़ा था भारी, अब करेगा कमबैक

'परदेस' का राजीव याद है? 28 सालों में कितना बदल गया चॉकलेटी हीरो, कभी शाहरुख खान पर पड़ा था भारी, अब करेगा कमबैक

28 साल पहले बड़े पर्दे पर 'परदेस' रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था और इसके साथ ही हर किसी को भा गया था चॉकलेटी हीरो, जिसे लोगों ने शाहरुख खान से भी हैंडसम बताया था। अब ये कहां है, जानें।

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Dec 02, 2025 03:29 pm IST, Updated : Dec 02, 2025 06:34 pm IST
Rajiv from Pardes- India TV Hindi
Image Source : STILL FROM PARDES शाहरुख खान और अपूर्व अग्निहोत्री।

28 साल पहले आई सुभाष घई की आइकॉनिक फिल्म ‘परदेस’ आज भी दर्शकों के दिल में उसी ताजगी के साथ बसी है। इस फिल्म ने आइकॉनिक का दर्जा हासिल कर लिया था। कहानी, संगीत, डायलॉग, फिल्म का हर हिस्सा समय के साथ और भी निखरता गया। जहाँ शाहरुख खान उस दौर में सुपरस्टार की ऊँचाइयों पर पहुंच चुके थे, वहीं महिमा चौधरी और अपूर्व अग्निहोत्री ने इसी फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखा। फिल्म के ‘राजीव’ यानी अपूर्व अग्निहोत्री ने दर्शकों पर ऐसा असर छोड़ा कि कई लोगों ने तो उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को SRK के बराबर, और कभी-कभी उससे आगे भी बताया। लंबे-चौड़े कद, ग्लैमरस लुक और परफेक्ट ऑन-स्क्रीन पर्सनैलिटी के साथ अपूर्व ने खूब ध्यान खींचा। लेकिन किस्मत ने जैसे उनसे फिल्मों की दुनिया छीन ली, सिर्फ सात फिल्मों के बाद वह लगभग गायब हो गए, जबकि शाहरुख लगातार कामयाबी के शिखर चढ़ते गए।

52 साल के ‘राजीव’ का आज का बदला रूप

अब 28 साल बाद, ‘परदेस’ के हैंडसम हंक 52 साल के हो चुके हैं। अपूर्व अग्निहोत्री आज भी स्टाइलिश हैं, लेकिन उनका लुक काफी बदल चुका है। इतना कि कई पुराने फैंस उन्हें पहली नजर में पहचान ही नहीं पाते। वह अक्सर अपनी पत्नी शिल्पा अग्निहोत्री और बेटी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग सीमित है, करीब 1.53 लाख फॉलोअर्स जो उनके शुरुआती स्टारडम के मुकाबले काफी कम है।

फिल्मी सफर जो चमका… फिर थम गया

अपूर्व ने ‘क्रोध’, ‘कसूर’, ‘हम हो गए आपके’, ‘प्यार कोई खेल नहीं’, ‘धुंध’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी चमक फीकी रही। ‘परदेस’ उनकी पहली और आखिरी बड़ी हिट बनकर रह गई। लगातार फ्लॉप की चोट लगने लगी थी और फिर उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख किया। साल 2003 में मोना सिंह के साथ उनका शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ आया, जिसने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया।

नई पारी की तैयारी

इसके बाद उन्होंने ‘नच बलिए’, ‘काजल’, ‘सपना बाबुल का… विदाई’, ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’, ‘बेपनाह’, और हाल ही में ‘अनुपमा’ जैसे शोज में अहम किरदार निभाए। वह वेब सीरीज ‘कहने को हमसफर हैं’ में भी नजर आए और ‘बिग बॉस 7’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए, जहाँ उनकी सादगी और ईमानदार छवि चर्चाओं में रही। अब अपूर्व एक बार फिर पर्दे पर लौटने वाले हैं। वह जल्द ही माही विज के साथ नए शो ‘सहर – होने को है’ में डॉ. फरीद की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: काजोल का हैंडसम 'मंगेतर' याद है? 27 साल में बदला पूरा हुलिया, चाहकर भी नहीं पहचान पाएंगे आप

बॉलीवुड ही नहीं, पढ़ाई में भी बाजीगर हैं शाहरुख खान, सामने आई मार्कशीट, अर्थशास्त्र में 92 नंबर

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement