1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बात-बात पर प्राइस टैग बताने वाला करीना कपूर का '3 इडियट्स' वाला मंगेतर सुहास याद है? पूरी तरह बदल गया हुलिया, अलग अंदाज में गुजार रहे लाइफ

बात-बात पर प्राइस टैग बताने वाला करीना कपूर का '3 इडियट्स' वाला मंगेतर सुहास याद है? पूरी तरह बदल गया हुलिया, अलग अंदाज में गुजार रहे लाइफ

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 17, 2026 09:37 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 09:39 am IST

लोगों की पसंदीदा फिल्म '3 इडियट्स' का शानदार किरदार सुहास तो याद ही होगा? इस किरदार को निभाने वाले एक्टर अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं, ये जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।

Olivier Lafont- India TV Hindi
ओलिवियर लाफॉन्ट। Image Source : STILLS FROM 3 IDIOTS

'3 इडियट्स' लोगों की पसंदीदा फिल्म रही है। इस फिल्म को आज भी हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के किरदार लोगों की जुबां पर हैं। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी जैसे शानदार एक्टर्स की टोली थी, जिन्होंने लीड रोल निभाए थे, लेकिन फिल्म में नजर आए सपोर्टिंग किरदार भी काफी पॉपुलर रहे। इनमें से एक है 'सुहास', ये वही किरदार है जो करीना कपूर का अमीर मंगेतर था और बात-बात पर अपने महंगे सामान की कीमत बता कर फ्लॉन्ट किया करता था, लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स में करीना इससे शादी नहीं करती। इस किरदार को हाल्फ पाकिस्तानी और हाल्फ फ्रेंच एक्टर ओलिवियर लाफॉन्ट ने निभाया था, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था। ये पूरी तरह से लोगों को हंसाने में कामयाब रहे थे। अब ये कहां हैं और क्या करते हैं, ये आप जरूर जानना चाहते होंगे, अलिवियर अब काफी बदल गए हैं।

कहां से आते हैं ओलिवियर?

ओलिवियर लाफॉन्ट की कहानी उनके फिल्मी किरदार से कहीं ज्यादा दिलचस्प और बहुआयामी है। सुहास का किरदार निभाने वाले ओलिवियर का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ। उनके पिता पाकिस्तान से हैं और मां फ्रांस से, इसी के चलते उनकी जिंदगी के शुरुआती साल फ्रांस में बीते। साल साल की उम्र में वो भारत आ गए। ओलीवर के पिता इतिहासकार हैं और उन्होंने इंडियन सबकॉन्टीनेंट में स्पेशलाइजेशन किया है। यही वजह रही कि वो भारत आए। 24 साल की उम्र में ही ओलिवर एड फिल्मों में काम करने लगे। इसी तरह उन्होंने फिल्मों में अपनी राह बनाई।

लेखक भी हैं ओलिवियर

'3 इडियट्स' में मिले सुहास के रोल ने उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया और उनकी पहुंच बड़ी संख्या में लोगों तक हुई। ब्रूट को दिए एक इंटरव्यू में ओलिवियर बताते हैं कि उन्हें जब स्क्रिप्ट मिली तो वो काफी खुश हुए। एक्टर के अलावा ओलिवर स्क्रीन प्ले राइटर भी हैं। इसके अलावा वो 5 से ज्यादा किताबों के लेखक हैं, जिसमें वॉरियर, द राइज ऑफ द मिडनाइट किंग, प्रहलाद, ऊप एंड स्विश और सुहास: द प्राइस टैग गाय शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी ओलिवियर लाफॉन्ट काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ की झलकिया दिखाते रहते हैं। अब वो पहले से काफी बदल गए हैं। उनका लुक देख आप शायद ही पहचान पाएं। 

बदल गया पूरा लुक

फिलहाल उनका पूरा लुक बदल गया है। उन्होंने अपने बाल मुंडवा दिए हैं। उनका कहना है कि लुक बदलने के बाद भी लोग उन्हें पहचान लेते हैं। साल 2024 में उनकी कई तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद एक्टर ने कहा कि उन्हें नहीं लगा था कि उन्हें इस तरह लोगों का प्यार मिलेगा, लेकिन जब ऐसा हुआ तो उन्हें काफी अच्छा लगा। एक्टर कहते हैं कि एक वक्त था जब लोग मुझे प्राइस टैग और गधा कहने लगे थे, लेकिन आज के दौर में लोग मेरे किरदार से रिलेट कर पाते हैं। वक्ट बदल गया है और मेरे काम की रेंज को लोग कुछ हद तक समझ रहे हैं।

बॉलीवुड ही नहीं विदेशी फिल्मों में भी कर चुके काम

बता दें, 'थ्री इडियट्स' के अलावा भी ओलिवियर ने कई और फिल्मों में काम किया है। वो ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर 'गुजारिश' का हिस्सा था। वो विजय राज की फिल्म सोलमेट के लेखक भी हैं। अमिताभ बच्चन की पा में उन्होंने सागर का रोल निभाया था। 'माही वे', 'खोटे सिक्के', 'इश्क इन पेरिस' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई विदेशी टीवी शो और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है, जिसमें बेबी सेलर, द ब्यूरो, इटॉयल, द वुजलैंड पाथ, ला साले भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की फेवरेट है 3 सुपरस्टार वाली फिल्म, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग, बार-बार देखने के बाद भी नहीं रुकती हंसी

पांच एपिसोड वाली धमाकेदार सिरीज की OTT पर बादशाहत, एक मौत ने पलटा पूरा खेल, नंबर 1 पर करने लगी ट्रेंड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन