1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कानूनी पचड़े में फंस चुकीं इस एक्ट्रेस का विवादों से रहा है पुराना नाता, रियलिटी शो में जज बन मचाया तहलका

कानूनी पचड़े में फंस चुकीं इस एक्ट्रेस का विवादों से रहा है पुराना नाता, रियलिटी शो में जज बन मचाया तहलका

 Published : Jul 01, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jul 01, 2024 06:00 am IST

रिया चक्रवर्ती आज, 1 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस कई बार जेल में बिताए अपने समय के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। 2020 में उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था। वो आज भी इस कानूनी पचड़े में फंसी हुई हैं।

Rhea Chakraborty- India TV Hindi
कानूनी पचड़े में फंस चुकीं ये एक्ट्रेस Image Source : INSTAGRAM

रिया चक्रवर्ती आज, अपना 32वां जन्मदिन का जश्न बना रही हैं। फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल और वीजे का जन्म 1 जुलाई 1992 को बैंगलोर, कर्नाटक, भारत में हुआ था। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस अपने लव अफेयर को लेकर भी काफी विवादों में रही हैं। इतना ही 2020 में उन्हें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। एक्ट्रेस आज भी इस कानूनी पचड़े से बाहर नहीं निकल पाई हैं, लेकिन इन सबके बीच भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में बतौर जज बन धूम मचा दी।

एक्ट्रेस का विवादों से रहा है पुराना नाता

रिया चक्रवर्ती को लेकर अफवाहें थी कि उनका और आदित्य रॉय कपूर का अफेयर है, लेकिन एक्ट्रेस की लव लाइफ तब लाइमलाइट में आई जब वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिविंग रिलेशनशिप में आ गई। वहीं रिया चक्रवर्ती के करियर की बात करे तो वह एक्ट्रेस बनाने के पहले एमटीवी इंडिया पर वीजे थीं। एक अभिनेत्री के रूप में उन्होंने 2012 में 'तुनीगा तुनीगा' नाम की एक तेलुगु फिल्म से शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने 2013 में बॉलीवुड फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रियलिटी शो में जज बन मचाया तहलका

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग उनका रिश्ता उनके निधन के बाद और भी ज्यादा चर्चा में रहा है। रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक महीना जेल में गुजारना पड़ा था। बता दें कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक फिल्म तेलुगू और सात हिंदी फिल्में की हैं। वहीं एक्ट्रेस को हाल ही में सोनू सूद के रियलिटी शो 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में बतौर जज देखा गया था। इस सीजन को रिया चक्रवर्ती के टीम से वाशु जैन ने जीता था। इस शो को लेकर भी वह काफी चर्चा में रही हैं।

रिया चक्रवर्ती-सुशांत सिंह रिश्ता

रिया चक्रवर्ती और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अफेयर और विवादों से हम सभी वाकिफ हैं। रिया की पहली मुलाकात सुशांत सिंह से 2013 में YRF फिल्म्स के सेट पर हुई थी। अप्रैल 2019 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन