1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही सी गुड़िया की तस्वीर पर फैंस लुटा रहे प्यार

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नन्ही सी गुड़िया की तस्वीर पर फैंस लुटा रहे प्यार

 Published : Jul 20, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 10:53 pm IST

बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक अली फजल और ऋचा चड्ढा हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। ऋचा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वहीं अब हाल ही में कपल ने अपनी नन्ही परी की एक झलक फैंस को दिखाई है।

richa chadha, Ali Fazal- India TV Hindi
ऋचा-अली ने दिखाई बेटी की पहली झलक Image Source : DESIGN

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल हाल ही में मम्मी-पापा बने हैं। ऋचा ने 16 जुलाई को अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लेकिन,  ऋचा चड्ढा और अली फजल ने ये गुड न्यूज दो दिन बाद फैंस के साथ साझा की।ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को अपनी पहली संतान के रूप में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसका खुलासा उन्होंने 18 जुलाई को किया था। वहीं अब बेटी के जन्म के चार दिन बाद कपल ने उसकी पहली झलक दिखाई है, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

अली- ऋचा ने दिखाई बेटी की झलक

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नन्ही सी गुड़िया के छोटे पैरों की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भले ही अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन फैंस उसकी एक झलक ही देख खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के प्रति अपना आभार जताते हुए एक नोट भी लिखा। नोट में लिखा है, 'हमारे जीवन के सबसे बड़े सहयोग की घोषणा करने के लिए एक पोस्ट कर रहे हैं। हम वास्तव में धन्य हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखती है। इसलिए आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

ऋचा और अली की शादी

बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल ने कथित तौर पर 2015 में डेटिंग शुरू की थी। वहीं साल 2017 में, कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की जब अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋचा चड्ढा के साथ एक सेल्फी साझा की और लिखा, ‘है तो है।’वहीं कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2022 में शादी की और इस साल की शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। अब फािनली दोनों एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन