1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब शुरू होगी ‘फुकरे 3’ की शूटिंग? ऋचा चड्ढा ने किया खुलासा

जानिए कब शुरू होगी ‘फुकरे 3’ की शूटिंग? ऋचा चड्ढा ने किया खुलासा

 Published : Jan 31, 2022 12:18 pm IST,  Updated : Jan 31, 2022 12:19 pm IST

ऋचा के मुताबिक फिल्म की शूटिंग छह अलग-अलग शहरों में होगी, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है।

Richa Chadha- India TV Hindi
Richa Chadha Image Source : INSTAGRAM/RICHA CHADHA

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि दोस्तों के जिंदगी पर आधारित हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘फुकरे’ की तीसरी फिल्म ‘फुकरे 3’ की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। कोविड-19 महामारी के कारण ‘फुकरे 3’ की शूटिंग पिछले साल टाल दी गयी थी। 

ऋचा के मुताबिक फिल्म की शूटिंग छह अलग-अलग शहरों में होगी, जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है। फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा करेंगे। महाराष्ट्र में पिछले साल अप्रैल में ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग टाल दी गयी थी। 

ऋचा ने कहा, ‘‘हम तैयार हैं, हम अगले महीने फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। मेरा कॉस्ट्यूम ट्रायल का कार्यक्रम है, मैं फिल्म के लिए घुड़सवारी भी सीख रही हूं। फिल्म बहुत ही शानदार और बेहतर होने वाली है, मैं वास्तव में बेहद उत्साहित हूं।’’ 

‘फुकरे 3’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल इंटरटेनमेंट कर रही है।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन