1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़ी दुर्घटना का शिकार हुए ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक्टर्स, शूटिंग पूरी कर के लौट रही बस पलटी

बड़ी दुर्घटना का शिकार हुए ‘कांतारा चैप्टर 1’ के एक्टर्स, शूटिंग पूरी कर के लौट रही बस पलटी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 25, 2024 01:37 pm IST,  Updated : Nov 25, 2024 02:50 pm IST

कर्नाटक में पैन इंडिया फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग खत्म कर के वापस लौट रहे एक्टर्स की बस अचानक पलट गई। फिल्म के एक्टर्स बड़े हादसे का शिकार हुए हैं।

Kantara Chapter 1 - India TV Hindi
कंतारा। Image Source : INSTAGRAM

पैन इंडिया फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ की शूटिंग कर्नाटक में हो रही है, लेकिन आज फिल्म से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म के कई कलाकार दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग कर के सेट से लौट रहे एक्टर्स की बस पलट गई। इस दुर्घटना में कई जूनियर आर्टिस्ट को गहरी चोटे आई हैं। उडुपी जिले में एक बस के पलट जाने से ‘कंतारा’ के प्रीक्वल के छह जूनियर एक्टर घायल हो गए हैं। इस मामले की जानकारी सोमवार को पुलिस द्वारा दी गई है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।  

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार रविवार रात फिल्म की टीम को ले जा रही मिनी बस जडकल के समीप पलट गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘यह घटना उस समय हुई जब वे जडकल के मुदूर में शूटिंग पूरी करने के बाद कोल्लूर लौट रहे थे। मिनी बस में 20 जूनियर कलाकार सवार थे।’ पुलिस के अनुसार घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जडकल और कुंदापुर के अस्पतालों में ले जाया गया। कोल्लूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल फिल्म मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इन एक्टर्स के इलाज की जिम्मेदारी प्रोडक्शन हाउस उठाएगा।

फिल्म से जुड़ा जानकारी

बता दें, साल 2022 में 'कांतारा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। मामुली से 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 207 करोड़ की कमाई की थी। 2 घंटे 30 मिनट फिल्म पौराणिक लोक कथा पर आधारित थी। सिनेमेटोग्राफी, धांसू डायरेक्शन और स्टोरी लाइन ने लोगों का खूब मनोरंज किया। फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया था और वो ही फिल्म के लीड हीरो भी थे। इसका प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स द्वारा किया गया। इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिले। अब इसका प्रीक्वल भी आने वाला है। फिल्म को लेकर काफी बज है। ऐलान के बाद से ही फैंस उत्सुक हैं। 2 अक्टूबर, 2025 को 'कंतारा: चैप्टर 1' रिलीज होगी। इसमें भी ऋषभ शेट्टी ही लीड रोल में हैं। 

Input: PTI 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन