1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कहीं भूल तो नहीं गए कांतारा का जादू? फिर आ रहा अगला पार्ट, हो गया रिलीज डेट का खुलासा

कहीं भूल तो नहीं गए कांतारा का जादू? फिर आ रहा अगला पार्ट, हो गया रिलीज डेट का खुलासा

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 02, 2025 09:52 pm IST,  Updated : Apr 02, 2025 09:52 pm IST

ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआं उठा दिया था। इस 400 करोड़ी फिल्म का प्रीक्वल भी अब रिलीज के लिए तैयार है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट घोषित कर दी है।

Kantara- India TV Hindi
कांतारा Image Source : INSTAGRAM

साउथ एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' 2022 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और साउथ से लेकर नॉर्थ तक इस फिल्म की दीवानगी देखने को मिली थी। अब इस फिल्म के प्रीक्वल का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जिसका अनाउंसमेंट ऋषभ शेट्टी ने किया था। फिल्म के प्रीक्वल 'कांतारा चैप्टर-1' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। ये फिल्म इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। 2022 की ब्लॉकबस्टर के पीछे के मास्टरमाइंड ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म के लिए पूरी ताकत लगा दी है। फिल्म में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के कलाकारों ने जान फूंकी है। 500 से ज्यादा कुशल फाइटर्स, 3,000 लोगों की एक बड़ी कास्ट और बेजोड़ एक्शन कोरियोग्राफी से सजी ये फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है। 

क्या रहेगी फिल्म की कहानी?

कंतारा: चैप्टर 1 की कहानी कर्नाटक के कदंब काल में सेट है। कदंब कर्नाटक के कुछ हिस्सों के महत्वपूर्ण शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उस काल को भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल माना जाता है। कंतारा में ऋषभ शेट्टी न केवल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। 2023 में शेट्टी ने घोषणा की थी कि दर्शकों ने जो देखा वह वास्तव में भाग 2 था और इसलिए जो आगे रिलीज़ होगा वह कंटारा का प्रीक्वल होगा। ऋषभ ने बीते दिनों फिल्म को लेकर कहा था, 'हम दर्शकों के प्रति बहुत खुश और आभारी हैं जिन्होंने कंतारा को अपार प्यार और समर्थन दिया। साथ ही आगे की यात्रा को आगे बढ़ाया और सर्वशक्तिमान दैव के आशीर्वाद से फिल्म ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिए हैं और मैं इस अवसर पर कंतारा के प्रीक्वल की घोषणा करना चाहूंगा। आपने जो देखा है वह वास्तव में भाग 2 है, भाग 1 अगले साल आएगा।'

कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर किया था धमाका

बता दें कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक रही थी। इस फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही साउथ से लेकर नॉर्थ तक पैन इंडिया लेवेल पर इस फिल्म की कहानी सराही गई थी। ऋषभ शेट्टी ने खुद ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था और खुद ही लीड रोल निभाया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन