1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टूट गई युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की पक्की दोस्ती? इश्क के भी खूब चले थे चर्चे, अब एक दूसरो को किया अनफॉलो

टूट गई युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की पक्की दोस्ती? इश्क के भी खूब चले थे चर्चे, अब एक दूसरो को किया अनफॉलो

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jan 21, 2026 07:00 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 07:00 pm IST

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस आरजे महवश बीते बीते दिनों अपने रूमर्ड रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। दोनों की अच्छी दोस्ती भी थी लेकिन अब ये दोस्ती टूटती दिख रही है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरो को अनफॉलो कर दिया है।

rj mahvash and Yuzvendra Chahal breakup- India TV Hindi
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस आरजे महवश Image Source : INSTAGRAM@RJMAHVASH

ग्लैमर की दुनिया की खूबसूरत एक्ट्रेस आरजे महवश बीते कुछ दिनों तक क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे। युजवेंद्र चहल ने अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक लिया था। इसके बाद अक्सर ही उनकी दोस्ती आरजे महवश के साथ गहरी होती दिखाई दी थी। दोनों के इश्क की भी अफवाहें सामने आईं और दोनों की डेटिंग को लेकर फैन्स कयास लगाते रहे। आरजे महविश ने भी युजवेंद्र को खुलेआम अपना अच्छा दोस्त बताया और कई बार इंटरव्यूज में उनकी खुलकर तारीफ की थी। लेकिन अब दोनों की ये दोस्ती भी टूटती नजर आ रही है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरो को अनफॉलो कर दिया है। 

आरजे महवश को लेकर क्या बोले थे युजवेंद्र चहल?

बीते साल 2025 में यूट्यूबर राज शमानी के साथ बातचीत में युजवेंद्र ने आरजे महवश के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। युजवेंद्र ने कहा था, 'ऐसा होता है कि आप किसी के साथ पहली बार दिखते हो तो लोग आपके रिलेशनशिप का अंदाजा लगाते हैं। लेकिन हम इसको लेकर रोने तो नहीं लगेंगे। लोगों को जो करना होता है वो करते हैं। उन्होंने (आरजे महवश) ने भी क्लियर किया है और मैं भी कर चुका हूं। लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाला और कई तरह की बुरी बातें बोलीं। लेकिन मुझे उनके लिए बुरा लगता है कि आरजे महवश ने मेरे बुरे वक्त में साथ दिया और लोग उन्हें ही बुरी बातें बोलते हैं।' 

आरजे महवश पर लगाए थे आरोप

इतना ही नहीं ट्रोल्स ने आरजे महवश पर ये भी आरोप लगाए थे कि उन्होंने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए किया। हालांकि महवश ने भी इसको लेकर खुलकर जवाब दिए थे और कई बार ट्रोल्स की भी जमकर क्लास लगाई थी। महवश ने भी चहल के साथ अपनी दोस्ती कबूल की थी और ये भी कहा था कि वो बहुत अच्छे इंसान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था चहल शानदार क्रिकेट खेलते हैं और वे उन्हें करियर में और आगे बढ़ता देखना चाहती हैं। 

अब टूटी दोस्ती?

अब आरजे महवश और युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के कथित अफेयर और डेटिंग की रूमर्स के बीच दोनों को एक दूसरो को अनफॉलो करना उनकी दोस्ती में दरार दर्शाता है। फैन्स ने अंदाजा लगाया है कि दोनों की दोस्ती टूट गई है। हालांकि इसके पीछे की क्या वजह है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि क्या आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की दोस्ती में क्या सच में कोई बदलाव आया है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- 34 साल पहले आया टीवी शो, जिसे आज भी यूट्यूब पर किया जाता है सर्च, 9.3 IMDb रेटिंग वाले शो में डायरेक्टर ही बना था हीरो

लाशों पर खड़े होकर हत्याओं की गुत्थी सुलझाएंगी भूमि पेडनेकर, प्राइम वीडियो पर आ रही धांसू सीरीज, ट्रेलर रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन