1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shilpa Shetty के घर में हुई चोरी, कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

Shilpa Shetty के घर में हुई चोरी, कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jun 15, 2023 08:33 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 08:33 pm IST

शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित आलीशान घर में चोरी हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों अपराधी 25 फुट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुस गए थे और कीमती सामान चोरी कर ले गए।

twitter- India TV Hindi
Shilpa Shetty Image Source : TWITTER

शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित आलीशान घर में चोरी हो गई है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले को एक हफ्ते हो चुके है, लेकिन पुलिस ने मीडिया को सूचना गुरुवार को दी। अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

60 साल की उम्र में दूसरी शादी करने वाले Ashish Vidyarthi मना रहे Honeymoon, देखिए फोटो

यह घटना तब हुई जब एक्ट्रेस विदेश में छुट्टियां मना रही थीं। जानकारी के अनुसार दोनों अपराधी 25 फुट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुस गए थे। शिल्पा 24 मई को मुंबई से निकली थीं। तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। अध‍िकारी ने बताया कि जुहू पुलिस थाने को एक श‍िकायत मिली, जिसमें कहा गया है कि एक्‍ट्रेस के घर में चोरी हुई और कुछ कीमती सामान गायब हैं। तत्‍काल मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच टीम ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों की पहचान अर्जुन देवेंद्र (26) और चित्ता उर्फ रमेश देवेंद्र (22) के रूप में हुई है। कार्तिक चॉल निवासी चित्ता एक सीरियल लुटेरा है, जबकि अर्जुन नेहरू नगर झुग्गी बस्ती निवासी है और उसके नाम घर में घुसने के 15 मामले दर्ज हैं, उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

3-4 बजे के बीच हुई घटना

मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा दोनों आरोपी जुहू बीच के किनारे से 25 फुट की दीवार फांद गए, कई सीसीटीवी कैमरों और निजी सुरक्षा के बावजूद वे उन्हें चकमा देकर बंगले में घुस गए। फुटेज में उनके चेहरे सामने आए लेकिन स्पष्ट नहीं थे क्योंकि ये घटना 3 से 4 बजे के बीच हुई। हमारे जांच दल ने लगभग 70 सीसीटीवी फुटेज को तब तक स्कैन किया जब तक हमें यकीन नहीं हो गया। हम चोरी की संपत्ति का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।

‘Adipurush’ देखने जाने वाले हैं? जान लें टिकट की कीमत

इन फिल्मों में आएंगी नजर 

यह घटना तब सामने आई जब शेट्टी के हाउसकीपिंग मैनेजर शेखर चौधरी ने देखा कि मास्टर बेडरूम, हॉल, डाइनिंग एरिया और उनकी बेटी के कमरे से कीमती सामान गायब थे। सब कुछ बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली पड़ी थी। शिल्पा शेट्टी ने 14 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी वह 2021 की फिल्म हंगामा 2 में नजर आई थी। इसके बाद वह निकम्मा में नजर आई थीं। शिल्पा ओटीटी पर रोहित शेट्टी की भारतीय पुलिस बल में दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन