1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम चरण ने फैमिली के साथ किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, भीड़ देख बेटी को आंचल में छिपाते दिखीं पत्नी

राम चरण ने फैमिली के साथ किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, भीड़ देख बेटी को आंचल में छिपाते दिखीं पत्नी

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Mar 27, 2024 07:43 am IST,  Updated : Mar 27, 2024 07:43 am IST

'आरआरआर' एक्टर राम चरण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने खास दिन की शुरुआत तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करके की। इस दौरान उनका परिवार उनके साथ नजर आया। एक्टर का मंदिर पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है।

 Ram charan at tirupati balaji- India TV Hindi
पत्नी और बेटी के साथ तिरुपति बालाजी पहुंचे राम चरण। Image Source : X

साउथ के डायनेमिक एक्टर और सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे अभिनेता राम चरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके को और भी खास बनाने के लिए एक्टर ने अपने दिन की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ शुरू की है। वो अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी और बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ मंदिर की ओर जाते नजर आ रहे हैं। 

सुबह-सुबह ही किए दर्शन

अभिनेता राम चरण सुबह-सुबह ही तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की। राम चरण को साउथ इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा गया। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ वेस्टी कैरी की। वहीं उनकी पत्नी पिंक साड़ी पहने नजर आईं। वीडियो में राम चरण की पत्नी उपासना बेबी कोनिडेला को गोद में लिए मंदिर की ओर जाते  दिखी। इस दौरान उनके साथ मंदिर प्रशासन के लोग और कुछ करीबी नजर आए। एक्टर को मंदिर की ओर जाता देख फैंस भी एक्साइटेड दिखे। 

बेटी का चेहरा कवर किए दिखा कपल 

इस दौरान जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वो ये है कि राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी, बेटी क्लिन कारा कोनिडेला को सीने से लगाई नजर आईं। उन्होंने भीड़ और मीडिया को देखकर बेटी का चेहरा अपने आंचल से ढक लिया। इतना ही नहीं वो बेटी क्लिन कारा कोनिडेला की जरा सी झलक भी सामने नहीं आने दीं। बता दें, ऐसे उन्होंने बेटी को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए किया है। दोनों ने अभी तक बेबी गर्ल का फेस रिवील नहीं किया है। कपल बेबी गर्ल को एक प्राइवेट लाइफ देना चाहता है। 

Ram charan with wife daughter
Image Source : Xपत्नी और बेटी के साथ राम चरण।

एक्टर की है काफी आस्था

बता दें, राम चरण काफी धार्मिक हैं। वो इससे पहले भी कई बार तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए जाते रहे हैं। इसके अलावा  हर साल राम चरण अयप्‍पा दीक्षा लेते हैं। दक्ष‍िण भारतीय परंपरा के अनुसार अयप्पा दीक्षा लेने वालों को 41 दिनों तक काफी चीजों का त्याग करना पड़ता है। ऐसे में एक्टर भी ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं। वो एक वक्त खाना खाने से लेकर काले कपड़े पहनते हैं। इसके अलावा वो चप्पल का भी त्याग करते हैं। इस दौरान एक्टर जमीन पर भी सोते हैं। धार्मिक चीजों की ओर राम चरण का झुकाव उनके परिवार की वजह से ही है। उनके माता-पिता भी काफी धार्मिक हैं। एक्टर फैमिली के साथ अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन