1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'RRR' के डायरेक्टर एस एस राजामौली को पसंद आई 'गुलमोहर', Video शेयर कर की तारीफ

'RRR' के डायरेक्टर एस एस राजामौली को पसंद आई 'गुलमोहर', Video शेयर कर की तारीफ

 Published : Mar 02, 2023 06:19 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 06:19 pm IST

मनोज बाजपेयी और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर की अपकमिंग फिल्म 'गुलमोहर' (Gulmohar) की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। जिनमें काजोल की मां तनुजा का नाम भी शामिल है।

SS Rajamuli - India TV Hindi
SS Rajamuli और Prabhas को पसंद आई गुलमोहर Image Source : INSTAGRAM/BAJPAYEE.MANOJ

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गुलमोहर' (Gulmohar) की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड और साउथ के कई सितारों ने शिरकत की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 'गुलमोहर' (Gulmohar) कल यानी 3 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली और प्रभास ने इस फिल्म की खूब तारीफ की है। लीजेंड डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके, फिल्म के ट्रेलर की भी तारीफ की हैं। एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म 'RRR' को लेकर चर्चा में हैं।

SS Rajamouli
Image Source : INSTAGRAMSS Rajamouli

इसके साथ ही SS Rajamouli ने शर्मिला टैगोर के कमबैक के साथ ही मनोज बाजपेयी की दमदार अदाकारी को भी सराहा है। वहीं प्रभास ने भी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को बधाई दी हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने इस फिल्म की तारीफ में पोस्ट शेयर किया है। फिल्म गुलमोहर,पारिवारिक रिश्तों और उनके बीच के असमंजस और तालमेल की गहराई को दिखाती है। ये ऐसी फिल्म हैं जो आज के एकल परिवार को भी सामूहिक कुटुंब और उनके बीच की मजबूत भावनाओं और उतार-चढ़ाव के कहानी बयां करेगी जो इस जमाने मे कहीं गुम सी हो गयी हैं। 

फिल्म 'गुलमोहर' (Gulmohar) से 12 सालों के बाद मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। सुपरस्टार मनोज बाजपेयी भी इस फिल्म में लंबे ब्रेक के बाद नजर आएंगे, फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा, कावेरी सेठ और उत्सव झा भी शामिल हैं। फिल्म 'गुलमोहर' (Gulmohar) 3 मार्च 2023 को केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह वेब सीरीज 'फैमली मैन' के तीसरे पार्ट में दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें: सुष्मिता सेन को आया था हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया सेहत का हाल

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Twist: विराट और पाखी की बढ़ेगी दूरी, सई के कारण घरवालों पर बरसेंगे वीनू के पापा

यूट्यूबर भुवन बाम भूल गए अपनी 'औकात', कपिल शर्मा के संग तस्वीर शेयर करके लिखी ये बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन