1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सेक्रेड गेम्स' फेम एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से सामने आई फोटो, देखकर फैंस को सताई चिंता

'सेक्रेड गेम्स' फेम एक्ट्रेस को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से सामने आई फोटो, देखकर फैंस को सताई चिंता

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 04, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 03:53 pm IST

'सेक्रेड गेम्स' फेम एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने बुधवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। हालांकि, वह ठीक हो रही हैं और उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अस्पताल से घर लौट आएंगी।

rajshri deshpande- India TV Hindi
राजश्री देशपांडे। Image Source : INSTAGRAM/@RAJSHRI_DESHPANDE

'सेक्रेड गेम्स', 'ब्लैक वॉरंट' और 'रंगीन' जैसी चर्चित वेब सीरीज में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने बुधवार, 4 मार्च, 2026 को एक पोस्ट शेयर किया, जिसने अभिनेत्री के फैंस को चिंता में डाल दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि हाल ही में उन्हें हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, राजश्री ने यह भी बताया कि कई टेस्ट से गुजरने के बाद, उनकी सर्जरी हुई और अब वह तेजी से ठीक हो रही हैं। अस्पताल के बिस्तर से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (एनओएस) नामक ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है।

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

कैप्शन में राजश्री ने लिखा, "जब आप इसे पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आखिरकार मैंने अपने माता-पिता को यह बताने का साहस जुटा लिया है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (एनओएस), ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अब आप सभी को जानने का समय आ गया है। सौभाग्य से, नियमित जांच के दौरान इसका पता जल्दी चल गया, जिससे हमें बचने का मौका मिला। ढेरों टेस्ट और सर्जरी किसी रोलरकोस्टर राइड की तरह थे, लेकिन यकीन मानिए, सभी के प्यार और स्नेह ने ही मुझे इस मुश्किल दौर से निकलने में मदद की। सर्जरी के बाद अपनी आई (मां) और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघल गया और मुझे अटूट शक्ति मिली। सभी के सहयोग से, मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं।"

राजश्री ने दिया हेल्थ अपडेट

राजश्री आगे लिखती हैं- 'अब मैं बहुत अच्छे से ठीक हो रही हूं और जल्द ही अस्पताल से घर जा रही हूं। डॉक्टर का बहुत-बहुत धन्यवाद। उनकी विशेषज्ञता और देखभाल ने इस सफर को बहुत आसान बना दिया। आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी दवा है। आपकी सेहत में सुधार हो, उम्मीद बनी रहे और आने वाले दिन उज्ज्वल हों।'

राजश्री देशपांडे के बारे में

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजश्री देशपांडे हाल ही में प्राइम वीडियो की सीरीज 'रंगीन' में विनीत कुमार सिंह और तारुक रैना के साथ नजर आई थीं। से सीरीज 2025 में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा 2025 में ही वह क्राइम थ्रिलर 'ब्लैक वारंट' में भी दिखाई दीं, जिसके साथ शशि कपूर के पोते जहान कपूर ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है और इसके अलावा वह कमल हासन और मणिरत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' में भी नजर आईं।

ये भी पढ़ेंः अब गेम ऑफ थ्रोन्स यूनिवर्स के एक किरदार पर बनेगी फिल्म? जियो हॉटस्टार सीरीज के बाद बढ़ने लगा दबदबा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने फैन्स के साथ उड़ाई दावत, आज फिल्मी सितारों संग होगा ग्रांड रिसेप्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन