1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति सैफ अली खान पर जब हुआ चाकू से हमला, उस वक्त कहां थीं पत्नी करीना कपूर? पार्टी की फोटो आई सामने

पति सैफ अली खान पर जब हुआ चाकू से हमला, उस वक्त कहां थीं पत्नी करीना कपूर? पार्टी की फोटो आई सामने

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 16, 2025 08:48 am IST,  Updated : Jan 16, 2025 11:49 am IST

बॉलीवुड के सॉलिड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। अब सवाल पैदा होता है कि उनकी पत्नी करीना कपूर खान क्या कर रही थीं? इसी बीच पार्टी की तस्वीर देख फैंस हैरत में पड़ गए हैं।

Kareena Kapoor Saif Ali khan- India TV Hindi
करीना कपूर और सैफ अली खान। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दमदार एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। ये हमला उनके घर पर ही हुआ है। बताया जा रहा है कि एक्टर के घर में चोर घुस आए थे, इसी दौरान उन पर हमला किया गया। एक्टर को अब लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। अब इस पूरी वारदात के दौरान करीना कपूर और बच्चे कहां थे? ये सवाल हर एक फैन के मन में उठ रहा है। इसी बीच करीना कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी भी वायरल होने लगी है। एक्टर की पत्नी क्या कर रही थीं, कहां थी, इसके बारे में आपको बताते हैं। 

इस तरह हुआ हमला

बताया जा रहा है कि सैफ अली खान की पीठ पर चोर ने हमला किया है। चोरी की नीयत से घर में घुसा शख्स मेड के साथ हाथापाई कर रहा था, तभी वहां सैफ पहुंचे और मेड को बचाने की कोशिश करने लगे और इसी दौरान चाकू घोंपा गया और इसके चलते एक्टर की पीठ पर माइनर इंजरी हुई। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और केस रजिस्टर किया जा रहा है। इस दौरान करीना कपूर खान भी घर पर मौजूद थीं। ऐसे में सैफ अली खान अपने मुंबई आवास पर परिवार के साथ ही थे।

Kareena Kapoor
Image Source : INSTAGRAMकरीना कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी।

क्या कर रही थीं करीना

करीना कपूर खान इन दिनों मुंबई में ही। उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर के इसकी जानकारी भी दी है। वो अपनी करीबी दोस्त सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ बीती रात पार्टी कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की बहन करिश्मा कपूर भी उनके साथ ही थी। सामने आई तस्वीर में डिनर टेबल सजी नजर आ रही है, जिस पर खान के लिए कई प्रकार की डिशेज और ड्रिंक्स रखी हैं। ये एक कैंडल लाइट डिनर की तैयारी है। इसका आयोजन करिश्मा या सोनम किसके घर पर था, ये क्लियर नहीं हो पा रहा है। बैकग्राउंड में सफेद दीवारें और काउच देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन करिश्मा कपूर की इंस्टा स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा, 'लड़कियों की रात'। अब करीना कपूर की इस तस्वीर को देख कई फैंस हैरत में पड़ गए हैं। वैसे वारदात के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें करीना कपूर घर पर ही परेशान नजर आ रही हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि वो देर रात वापस आ गई थीं।

इस फिल्म में नजर आएंगी करीना

बात करें करीना कपूर के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही 'तख्त' में नजर आएंगी। आखिरी बार एक्ट्रेस 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। वहीं सैफ अली खान भी इन दिनों सिनेमा में वक्त बिता रहे हैं। आखिरी बार एक्टर 'देवरा पार्ट 1' में निगेटिव रोल निभाते नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन