1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी से महज 5 साल बड़ी है हीरोइन, इस 54 साल के सुपरस्टार ने दिए ऐसे सीन्स कि चौंक गए फैन्स

बेटी से महज 5 साल बड़ी है हीरोइन, इस 54 साल के सुपरस्टार ने दिए ऐसे सीन्स कि चौंक गए फैन्स

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 17, 2025 07:18 pm IST,  Updated : Apr 17, 2025 07:18 pm IST

25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म 'ज्वैल थीफ: द हाईस्ट बिगेन' के गाने छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ है। जिसमें सुपरस्टार 20 साल छोटी हीरोइन के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं।

Saif Ali Khan- India TV Hindi
सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड फिल्मों में हीरो और हीरोइन की उम्र का अंतर सिनेमा की शुरुआत से ही रहा है। 70 से लेकर 2000 के दशक तक भी हीरो और हीरोइन की उम्र के अंतर को लोगों ने नजरअंदाज किया और ऑनस्क्रीन जोड़ियों पर खूब प्यार लुटाया है। अब जल्द ही एक 54 साल के सुपरस्टार अपनी उम्र से 20 साल छोटी हीरोइन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। ये हीरोइन इन सुपरस्टार की बेटी से महज 5 साल बड़ी हैं। इसके सुपरस्टार की हीरोइन के साथ पर्दे पर कैमिस्ट्री खूब जंच रही है। इतना ही नहीं सुपरस्टार के हीरोइन के साथ किसिंग सीन भी खूब चर्चा में हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान की। सैफ की फिल्म 'ज्वैल थीफ: द हाईस्ट बिगेन' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सैफ के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता दत्ता नजर आने वाली हैं। निकिता दत्ता और सैफ अली खान की इस फिल्म का एक गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में सैफ अली खान अपनी ऑनस्क्रीन हीरोइन के साथ किसिंग सीन करते नजर आ रहे हैं। 

शाहिद कपूर के साथ भी दे चुकी हैं हिट फिल्म

सैफ अली खान की फिल्म 'ज्वैल थीफ: द हाईस्ट बिगेन' की हीरोइन निकिता दत्ता इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। निकिता ने साल 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह में भी काम किया था और शाहिद कपूर के साथ उनका रोमांस हिट रहा था। अब निकिता एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्यार लुटाती नजर आने वाली हैं। निकिता दत्ता की फिल्म अब 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। निकिता महज 34 साल की हैं और टीवी की दुनिया में नाम कमाने के बाद फिल्मों में आई थीं। अब निकिता फिल्मी दुनिया की बड़ी हीरोइन्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। 

सैफ अली खान की बेटी से महज 5 साल बड़ी हैं एक्ट्रेस 

बता दें कि सैफ अली खान 54 साल के हो गए हैं। इसके बाद भी सैफ की स्टारडम का खुमार अभी तक नहीं उतरा है। अक्सर ही फैन्स सैफ को पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान अब जल्द ही 'ज्वैल थीफ: द हाईस्ट बिगेन'  में नजर आने वाले हैं। फिल्म को रॉबी गिरेवाल और कूकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी सिद्धार्थ आनंद, सुमित अरोड़ा और डेविड लोगन ने लिखी है। फिल्म में सैफ अली खान और निकिता दत्ता के साथ जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन