1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर ही नहीं दामाद सैफ अली खान ने भी सास नीतू कपूर को दिया सरप्राइज, बन गया एक्ट्रेस का दिन

रणबीर ही नहीं दामाद सैफ अली खान ने भी सास नीतू कपूर को दिया सरप्राइज, बन गया एक्ट्रेस का दिन

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 08, 2023 07:19 pm IST,  Updated : Jul 08, 2023 07:21 pm IST

नीतू कपूर को अपने 65वें जन्मदिन पर कई सरप्राइज मिले। बेटे रणबीर कपूर के साथ ही करीना कपूर और दमाद सैफ अली खान ने भी एक्ट्रेस को अच्छा सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि उनका दिन बन गया।

kareena Kapoor, Saif Ali khan- India TV Hindi
करीना कपूर, नीतू कपूर और सैफ अली खान। Image Source : INSTAGRAM

दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस का दिन उनके कुछ करीबियों ने काफी खास बना दिया है। ये करीबी कोई और नहीं बल्कि उनके बेटे रणबीर कपूर हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस का दिन और ज्यादा खास उनके दामाद सैफ अली खान ने बना दिया है। सैफ ने अपनी सास का दिन कैसे खास बनाया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सैफ ने बनाया सास का दिन खास

दरअसल, करीना कपूर और सैफ अली खान विदेश में छुट्टिया मना रहे हैं। ऐसे में वो एक्ट्रेस के बर्थडे पर मौजूद नहीं रह सकते थे। ऐसे में दोनों ने नीतू को एक वीडियो मैसेज के जरिये सरप्राइज दिया। वीडियो रात का है, जिसमें  करीना और सैफ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सैफ हाथ में ड्रिंक लिए कहते हैं, 'हैप्पी बर्थडे नीतू आंटी। आपको बहुत सारा प्यार' इसके बाद करीना भी उन्हें विश करती हैं। इसका वीडियो नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'सैफ और बेबो तुम दोनों ने मेरा दिन बना दिया। दोनों को बहुत सारा प्यार।'

रणबीर ने दिया मम्मी को सरप्राइज
इसके अलावा नीतू कपूर का बर्थडे खास बनाने में उनके बेटे रणबीर कपूर ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। वो कहीं बाहर थे, लेकिन मां के बर्थडे पर घर आए और उन्हें सरप्राइज दिया। उन्होंने पैपराजी से कहा कि वो उनका वीडियो घर पहुंचने तक पोस्ट न करें ताकि उनकी मां का बर्थडे सरप्राइज खराब न हो। देर रात पहुंच कर उन्होंने मां के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया और केक काटा। इसका भी वीडियो सामने आया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग एक्टर की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

आलिया नहीं थीं मौजूद
इसके अलावा बेटी रिदिमा और दामाद भी एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। इस मौके पर आलिया भट्ट मौजूद नहीं थीं। इस बारे में नीतू कपूर ने एक फैमिली फोटो पोस्ट कर के जानकारी दी। इस फोटो में आलिया और राहा नजर नहीं आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मौके पर आलिया और राहा को मिस किया। वहीं आलिया ने अपनी सास के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया था। आलिया इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन खुद बताएंगे क्या है Project-K, फिल्म रिलीज से पहले ही पता चलेगी कहानी?

पेरिस में दंगे के बीच फंसी उर्वशी रौतेला, शेयर किया आंखों के सामने हो रही फायरिंग का Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन