1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी शादी पर दिलीप कुमार को देखते ही इतना ज्यादा शरमाई थीं सायरा बानो? वीडियो अब जाकर आया सामने

अपनी शादी पर दिलीप कुमार को देखते ही इतना ज्यादा शरमाई थीं सायरा बानो? वीडियो अब जाकर आया सामने

 Published : Oct 11, 2023 04:34 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 04:34 pm IST

सायरा बानो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर पुराने दिनों के किस्सों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने 57वीं वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर अपनी शादी का वीडियो साझा किया हैं, जो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

Dilip Kumar- Siara banu- India TV Hindi
वेडिंग एनिवर्सरी पर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा Image Source : DESIGN

भले ही दिलीप साहब अब हमारे बीच नहीं रहे हैं लेकिन उनसे जुड़े किस्से अकसर शायरा बानो अपने इंस्टा पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज का दिन शायरा बानो के लिए काफी खास दिन है, आज के दिन ही उनकी दिलीप कुमार के साथ शादी हुई थी। ऐसे में अपनी 57वीं वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके सायरा ने अपनी शादी का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पति दिलीप साहब को याद करते हुए उनपर दिल खोलकर प्यार लुटाया है।

ऐसे शुरु हुई थी सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव-स्टोरी

सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव-स्टोरी से तो आप सब वाकिफ है, कैसे दोनों पहली बार मिले कैसे दोनों के बीच प्यार हुआ कैसे दोनों की सगाई हुई ये सारे किस्से तो खुद सायरो बानो अपने इंस्टा के जरिए फैंस को बताती रहती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर ये बताया था कि कैसे दिलीप साहब ने उनकी दादी शमशाद अब्दुल वहीद खान से शादी के लिए उनके हाथ मांगा था। जिसके बाद  2 अक्टूबर को  फैमिली की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को सगाई की अंगूठियां पहनाईं और इस तरह से दिलीप साहब की वाइफ बनने का उनका सपना सच हुआ था। वहीं आज एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर अपनी शादी का वीडियो शेयर कर दिलीप साहब को याद कर उनपर जमकर प्यार लूटाया है। 

सायरा ने शेयर किया अपनी शादी का वीडियो

सायरा बानो ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें आपको सायरो बानो और दिलीप साहब की मेहंदी से लेकर बारात आने और जसमाला से लेकर सात फेरे तक की सारी झलकियां देखने को मिल जाएगी। इस दौरान वीडियो में सायरा और दिलीप कुमार के साथ-साथ राज कपूर, राज कुमार और देव आनंद जैसे दिग्गज एक्टर्स भी नजर आ रहरे हैं। अपनी शादी में सायरो बानो और दिलीप साहब कितने खुश दिख थे, इस बात का अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। वहीं वीडियो में सायरा की खूबसूरती और उनके चेहरे की मासूमियर देखते ही बन रही है। शादी के रस्मों में सायरा का शर्माना और उनका मुस्कुराना फैंस का दिल जीत रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जरुर उस दौर को याद करने लग गए होंगे जिस दौर में दोनों की लव-स्टोरी के खूब चर्चे होते थे। आज भी इनकी लव-स्टोरी आज के इंडस्ट्री के टूटते रिश्तों के बीच प्यार की मिसाल कायम करती है।

 

सायरा ने अपनी लव स्टोरी को बताया रियल सिंड्रेला की कहानी

अपनी शादी की इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए सायरा बानो ने कैप्शन में लिखा है- 'आज 11 अक्टूबर को हमारी सालगिरह है। ऐसा हर दिन नहीं होता कि एक लड़की इतनी भाग्यशाली होती है कि उसकी शादी उसके सपनों के आदमी से हो जाती हो। उनके साथ मेरा जीवन कैसा रहा, इस पर विस्तार करना बहुत मुश्किल होगा। यह बताने में कई पन्ने लगेगे। बल्कि एक किताब लिखनी पड़ेगी।अबी बस इतना कहूंगी की ये एक रियल सिंड्रेला की कहानी है, जिसमें हर दिन ऐसा नहीं होता कि एक लड़की इतनी भाग्याशाली हो कि उसकी शादी उसके सपनों के शहजादे से हो जाए। दिलीप से सादी करना उनका सपना था, जो पूरा हो गया। 

आज भी सायरा बानो के दिल में बसते है दिलीप साहब

बता दें कि जब सायरा बानो ने दिलीप से शादी की थी तब वह केवल 22 साल की थी और दिलीप कुमार 44 साल के थे। इसके बावजूद दोनों की जोड़ी ताउम्र बनी रही। सायरा बाने ने आखिरी वक्त तक अपने पति दिलीप कुमार की सेवा की। दोनों के प्यार के किस्से आज भी मशहूर हैं। दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई 2021 को हो गया लेकिन दोनों के बीच का प्यार दिलीप कुमार की मौत के बाद भी साफ दिखता है। दिलीप कुमार आज भी सायरा बानो के दिल में बसते हैं तभी तो वो अकसर उनसे जुड़े किस्से फैंस के साथ शेयर कर उन्हें याद रहती हैं। 

 

पापा की तरह एक्टर नहीं बनेंगे जुनैद, करेंगे पापा की फिल्म प्रोड्यूस

'पंचायत' की 'मंजू देवी' का ये अवतार मचा रहा बवाल, हाई हील्स और स्लिट वाली ड्रेस में कमाल लगीं नीना गुप्ता

'अनुपमा' की TRP को रफ्तार देने के लिए आएंगे ये 7 ट्विस्ट, समर के बाद अब होगी एक और मौत

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन