बॉलीवुड की हालिया हिट फिल्म 'सैयारा' न सिर्फ देश में, बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने हाल ही में एक सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें लीड एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा समेत पूरी टीम शामिल हुई। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें अहान और अनीत फिल्म के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आते हैं। इस दौरान अहान और अनीत पड्डा काफी करीब दिखेष दोनों एक दूजे में खोए नजर आए। इस दौरान अहान ने अनीत को किस भी किया और अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दोनों इससे पहले भी कई बार अकेले में खास वक्त बिताते नजर आ चुके हैं।
वीडियो में रोमांटिक होते दिखे अहान और अनीत
दरअसल सामने आए वीडियो में दोनों एक-दूसरे के बगल खड़े दिख रहे हैं। वीडियो में जहां अहान ब्लैक कपड़ों में दिख रहे हैं, वहीं अनीत ने व्हाइट आउटफिट कैरी किया है। पार्टी के दौरान लोग फिल्म का टाइटल ट्रैक गाते हुए झूम रहे हैं और तभी अहान अनीत को अपनी बाहों में भरते हैं और फिर उनके माथे पर किस करते हैं। इसके बाद भी दोनों एक-दूजे में डूबे रहते हैं और हर किसी को नजरअंदाज करते हुए एक दूसरे से बाते करते रहते हैं। अब अहान का अनीत को इस तरह किस करनमा फैंस को खासा भा गया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
यहां देखें वीडियो
लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें फिर जोर पकड़ने लगी हैं। नेटिजन्स का मानना है कि अहान और अनीत सिर्फ रील ही नहीं, रियल लाइफ में भी कपल हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'केमिस्ट्री कमाल की है', वहीं दूसरे ने लिखा, 'अहान अपनी सैयारा के साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।' रक्षाबंधन के दिन दोनों को एक ही कार में साथ देखा गया था और वे फैन्स के साथ तस्वीरें क्लिक करते नजर आए थे। अनीत अहान के साथ उनके घर जा रही थीं। इससे पहले वो अहान और उनकी मां के साथ शॉपिंग पर भी नजर आई थीं, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा अहान की मां संग अनीत की चैट भी वायरल हो चुकी है।
खूब हो रही है 'सैयारा' की कमाई
इन तमाम घटनाओं ने दोनों के बीच नजदीकियों की अटकलों को और हवा दे दी है। 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद से ही दोनों लगातार चर्चा में हैं और उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई है। बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। फिल्म ने अपने चौथे रविवार को भी ₹3.75 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन ₹318 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर इसकी कमाई ₹530 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म रणबीर कपूर की 'संजू' को पछाड़ पाएगी, जिसने ग्लोबली ₹541.76 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें: पहले मॉल में दिखा अनीत पड्डा और अहान पांडे का रोमांस, अब एक्टर की मां संग चैट वायरल, लोग बोले- रिश्ता पक्का है