1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अहान पांडे की 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

अहान पांडे की 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

 Published : Jul 21, 2025 07:56 am IST,  Updated : Jul 21, 2025 10:44 am IST

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ शानदार सफलता हासिल की है। इसने मोहित सूरी के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और 2025 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में जगह बना ली।

Saiyaara Box Office Day 3- India TV Hindi
अहान पांडे और अनीत पड्डा Image Source : INSTAGRAM/@AHAANPANDAY

मोहित सूरी निर्देशित रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है और पहले तीन दिनों में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। नए बॉलीवुड स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म न केवल 2025 की एक हिट फिल्म है, बल्कि इसे दो स्टार किड्स की किस्मत भी चमकी है। 'सैयारा' ने अपने पहले दिन 21 करोड़ और दूसरे दिन 25 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब अहान पांडे की डेब्यू फिल्म के तीसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है।

सैयारा ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़

अहान और अनीत की बड़े पर्दे रिलीज हुई पहली फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है। मूवी शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई कर रही हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रविवार, 20 जुलाई को भारत में कुल 83 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसैे में फिल्म ने तीन दिनों में 83.00 करोड़ की कमाई कर ली है।

2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म जबरदस्त कमाई करते हुए 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है। 'सैयारा' ने न केवल सूरी के पिछले शुरुआती रिकॉर्डों जैसे 'एक विलेन' (16 करोड़ रुपये) और 'आशिकी 2' (6.1 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया, बल्कि 2025 के टॉप 5 सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड्स में भी अपनी जगह बना ली।

ऑक्यूपेंसी रेट

'सैयारा' ने रविवार को हिंदी भाषी क्षेत्रों में कुल 71.18% हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। शुक्रवार को रिलीज हुई मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' एक कपल की प्रेम कहानी है, जिसका किरदार अहान पांडे और अनीत पड्डा ने निभाया है। यह दिल को छू लेने वाली कहानी पूरे भारत में लोगों को बहुत पसंद आ रही है। कमाल की बात यह है कि आज तीसरे दिन ही फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन