1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने किया बड़ी फिल्म का ऐलान, 'गजनी' फेम डायरेक्टर से मिलाया हाथ

सलमान खान ने किया बड़ी फिल्म का ऐलान, 'गजनी' फेम डायरेक्टर से मिलाया हाथ

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 12, 2024 02:17 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 02:17 pm IST

सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में सलमान ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है और उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म से जुड़ी जानकारी भी उन्होंने खुद साझा की है।

Salman khan- India TV Hindi
सलमान खान और एआर मुरुगादॉस Image Source : X

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपने फैंस का दिल जीतने में जरा भी पीछे नहीं रहते हैं। वो एक के बाद एक नए किरदार से फैस का दिल जीत लेते हैं। सलमान खान अपने स्टाइल और धांसू अंदाज के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। एक्टर की फिल्में रिलीज होते ही छा जाती हैं। फैंस उन्हें देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचते हैं। अब एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है। वो जल्द ही अपने फैंस के बीच नई फिल्म के साथ आने वाले हैं। इस फिल्म से जुड़ी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कर दी है। 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

पिछली बार फिल्म 'टाइगर 3' में दिखाई देने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली फिल्‍म के लिए साउथ के फेमस फिल्ममेकर एआर मुरुगादॉस के साथ हाथ मिलाया है। फिल्‍म के नाम के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। यह फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है। मंगलवार को सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर अपने फैंस को इसकी सूचना दी।

सलमान ने शेयर किया ट्वीट

सलमान ने ट्वीट किया, 'असाधारण रूप से प्रतिभाशाली एआर मुरुगादॉस और मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला के साथ एक बेहद रोमांचक फिल्म के लिए जुड़कर खुशी हो रही है। मैं आपके प्यार और आशीर्वाद से इस यात्रा की प्रतीक्षा कर रहा हूं। फिल्म ईद 2025 पर रिलीज होने वाली है।' फिल्म का निर्माण 'तमाशा', 'जुड़वा', 'मुझसे शादी करोगी', 'किक' और कई अन्य फिल्मों के लिए फेमस साजिद नाडियाडवाला करेंगे। ए.आर. मुरुगादॉस ने कई हिट फिल्में बनाई हैं, जिनमें 'गजनी', 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और कई अन्य सुपरहिट फिल्में हैं।

इस साल सलमान का इन फिल्मों में दिखा जलवा

बता दें, साल 2023 में सलमान खान की कई फिल्में रिलीज हुईं। 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। फिल्म की कमाई ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। 'टाइगर 3' में सलमान की दमदार एक्टिंग भी देखने को मिली। सलमान खान अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब रहे। कटरीना के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। इन दिनों सलमान खान बतौर होस्ट टीवी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो जल्द ही 'बिग बुल' में भी नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें: 'कई मेंढकों को किस करने के बाद मिला राजकुमार', शादी की खबरों के बीच ये क्या बोल गईं तापसी पन्नू

प्रियंका चोपड़ा की 6 साल पुरानी तस्वीरें हो रहीं वायरल, पति निक संग खास पलों की दिखी झलक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन