1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा की 6 साल पुरानी तस्वीरें हो रहीं वायरल, पति निक संग खास पलों की दिखी झलक

प्रियंका चोपड़ा की 6 साल पुरानी तस्वीरें हो रहीं वायरल, पति निक संग खास पलों की दिखी झलक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 12, 2024 12:37 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 12:38 pm IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी पुरानी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में वो अपने पति निक जोनस के साथ खास पल साझा करते नजर आ रही हैं। दोनों की तस्वीरें काफी खूबसूरत हैं।

priyanka nick- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड से हॉलीवुड में छाने वाली प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी उनकी बेटी मालती के किस्से। पति निक जोनस भी भारत में छाए रहचे हैं। सालों से विदेश में रहने के बाद भी भारत में उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। अपने इंडियन फैंस के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार सोशल मीडिया पर लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। अब हालमें ही उनकी सालों पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें निक जोनस संग उनकी सगाई की हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा और निक दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीरें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास इस साल दिसंबर में अपनी शादी के छह साल पूरे करेंगे। दोनों की कई तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आईं। साल 2018 में क्लिक की गई तस्वीरों में प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी हैं। इस मौके पर प्रियंका ने नीले और सफेद रंग का प्रिंटेड सूट पहना था। निक जोनास ने गुलाबी और सुनहरे रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा चुना। एक तस्वीर में पूजा के दौरान दोनों एक-दूसरे के बगल में बैठे और मुस्कुरा रहे थे। वहीं दूसरी तस्वीर में निक ढोल बजाते नजर आए। इसके अलावा रिश्तेदार भी इन तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। 

यहां देखें तस्वीरें

फैंस हुए एक्साइटेड

सभी तस्वीरें काफी खूबसूरत हैं। इनमें दोनों ही काफी प्यारे लग रहे हैं। दोनों कई तस्वीरों में एक दूसरे में खोए नजर आ रहें हैं। इसके अलावा भी दोनों साथ डांस करते भी दिख रहे हैं। इन सालों पुरानी तस्वीरों को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इस पर जमकर प्यार लुटाते फैंस दिख रहे हैं। बता दें, प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता, निक जोनास से शादी की थी। जनवरी 2022 में जोड़े को सरोगेसी से अपना पहला बच्चा मिला।

वेब सीरीज में आईं नजर

बता दें, कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरों को लेकर प्रियंका चर्चा में रहती हैं तो कभी बेटी मालती के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 'सिटाडेल' वेब सीरीज में नजर आईं, जहां उनके काम की खूब तारीफें हुईं। यह वेब सीरीज OTT पर खूब धमाल मचाई। जल्द ही प्रियंका जोया अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में नजर सकती हैं। फिल्म इस फिल्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा की डेट्स का मसला सामने आया था, जिसके बाद जोया अख्तर ने साफ किया था कि फिल्म बनेगी, लेकिन वो हीरोइनों की डेट्स का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में जल्द ही इसकी शूटिंग की तारीखें तय हो सकती हैं। प्रियंका की झोली में 'हेड्स ऑफ स्टेट' है।

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने कॉपी की 'बाहुबली' डायरेक्टर की स्पीच? यकीन नहीं तो देख लें पूरा वीडियो

'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' की छोटी सोनू बन गई हैं बिजनेस वुमन, करियर को लेकर चुनी नई राह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन