1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'Day Salman Khan: अजय देवगन, माधुरी दीक्षित समेत इन सेलेब्स ने सलमान को किया विश

Happy B'Day Salman Khan: अजय देवगन, माधुरी दीक्षित समेत इन सेलेब्स ने सलमान को किया विश

 Published : Dec 27, 2021 06:28 pm IST,  Updated : Dec 27, 2021 06:28 pm IST

सलमान खान अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर बॉलीवुड के सेलेब्स विश कर रहे हैं। अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार्स ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

Salman Khan Birthday- India TV Hindi
सलमान खान बर्थडे Image Source : TWITTER

Highlights

  • सलमान खान आज 56 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • कई बॉलीवुड सितारों ने सलमान को बर्थडे पर विश किया है।
  • सलमान की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

Salman Khan Birthday: 'बॉलीवुड के भाई' कहे जाने वाले सलमान खान आज 27 दिसंबर को 56 साल के हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनके बर्थडे पर विश कर रहे हैं। अजय देवगन, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी व अन्य सेलेब्स ने सलमान को शुभकामनाएं भेजी हैं। अजय देवगन ने ट्विटर पर सलमान खान के साथ अपनी प्यारी सी फोटो शेयर करके बर्थडे विश किया है। अजय ने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे सलमान खान, आपके लिए हमेशा प्यार और खुशी की कामना...।" इस फोटो पर भी फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं और तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

माधुरी दीक्षित ने भी ट्विटर पर सलमान खान को बर्थडे विश किया है। माधुरी ने लिखा है, "फिल्म इंडस्ट्री के दिलों की धड़कन को जन्मदिन की बधाई सलमान खान, आपको आगे दबंग साल की शुभकामनाएं।"

कैटरीना कैफ ने सलमान खान को बर्थडे पर किया विश, जानिए क्या लिखा

सोनम कपूर ने भी सलमान खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों खुश दिख रहे हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही सोनम ने जन्मदिन का मैसेज लिखा है।

सलमान खान ने जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान को लेकर कही ये बात

आयुष्मान ने अपने निराले अंदाज में सलमान खान को जन्मदिन पर विश किया है। आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा है- "हैप्पी बर्थडे सलमान सर"

Salman Khan Birthday Celebration: सलमान खान ने जन्मदिन के जश्न पर किया फैंस का अभिवादन | PICS

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी सलमान खान को अपने अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। शिल्पा ने सलमान के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शिल्पा ने लिखा है कि मेरे हमेशा के रॉकस्टार सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। 

बता दें, जन्मदिन की रात अपने फैंस के प्यार को देखते हुए अभिनेता पनवेल के अपने फार्महाउस से बाहर निकलकर उनका प्यार भरा अभिवादन स्वीकार किए। उस दौरान सलमान खान ब्लैक कलर के जैकेट में दिखे। गौरतलब है कि सलमान को शनिवार की रात सांप ने डंस लिया था। हालांकि, सलमान की स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन