1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ जरीन खान ने की इफ्तार पार्टी, एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ जरीन खान ने की इफ्तार पार्टी, एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल

 Published : Mar 18, 2024 05:13 pm IST,  Updated : Mar 18, 2024 05:14 pm IST

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में अपने इंस्टा पर कुछ वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें वो अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ इफ्तार पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

Zareen Khan- India TV Hindi
जरीन खान ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया रमदान Image Source : X

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों बड़े पर्दे से नदारद हैं। बॉक्स ऑफिस पर हाल-फिलहाल उनकी कोई भी फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं। हालंकि एक्ट्रेस भले ही फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इस बीच हाल ही में जरीन खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें वह अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ इफ्तार पार्टी करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये क्यूट वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

जरीन ने अनाथ आश्रम के बच्चों संग मनाया रमादान

ये महीना रमादान का चल रहा है। आम लोगों की तरह ही सितारे भी इस पावन महीने को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। एक्ट्रेस जरीन खान भी इस त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने रमादान सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ इस त्योहार को और अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। बता दे कि जरीन वैसे तो अपना बर्थडे 14 मई को मनाती हैं, लेकिन  इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब के जरीन पांचवे रोजे के दिन की पैदा हुई थीं। ऐसे में अपने इस खास दिन को एक्ट्रेस अंजुमन ए इस्लाम अनाथालय आकर बच्चों के साथ सेलिब्रेटकरना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इन बच्चों के साथ  रमादान और बर्थडे सेलिब्रट करके काफी अच्छा लगा और इन बच्चों से मिलकर वे बहुत खुश हैं।

इन फिल्मों में नजर आईं जरीन 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जरीन को बीते कुछ सालों में 'वजह तुम हो', 'हाउसफुल 2', 'रेडी', 'वीरप्पन', 'अक्सर 2' और '1921' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' थी।

ये भी पढ़ें;

रणदीप हुड्डा का क्या हुआ ये हाल, ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख शॉक्ड हुए फैंस

नेशनल जीजू निक जोनस पधारे इंडिया, इस बार सुसराल में होली खेलेंगे दामाद जी?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन