1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: फिल्म से सलमान खान ने नया लुक आया सामने, लंबे बालों में रौबदार दिखे 'दबंग' खान

Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan: फिल्म से सलमान खान ने नया लुक आया सामने, लंबे बालों में रौबदार दिखे 'दबंग' खान

 Written By: Akanksha Tiwari
 Published : Dec 03, 2022 11:55 pm IST,  Updated : Dec 03, 2022 11:55 pm IST

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म 'Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan' में Salman Khan का लुक काफी अलग नजर आने वाला है। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

salman khan- India TV Hindi
Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan Image Source : INSTAGRAM/BEINGSALMANKHAN

बॉलीवुड के 'दबंग' Salman Khan को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेकरार रहते हैं। सलमान खान आने वाले समय में फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से सलमान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह लंबे बालों में स्टाइलिश अंदाज में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म के किसी गाने के दौरान की है। तस्वीर में सलमान खान के पीछे भी कई लोग नजर आ रहे हैं। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में सलमान ने फिल्म से अपना पहला लुक पोस्टर भी शेयर किया था जिसमें उनका जबरदस्त अंदाज नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित पर चढ़ा 'Mera Dil Yeh Pukare Aaja' गाने का खुमार, साड़ी में लचकाई कमरिया

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित 'Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan' में पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और विनाली भटनागर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म से तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'शूट खत्म! हैशटैग-किसीकाभाईकिसीकीजान हैशटैग-ईद 2023।' निर्देशक फरहाद सामजी इससे पहले अक्षय कुमार के साथ 'बच्चन पांडे' और 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट-पाखी ने बेडरूम में की ये हरकत, Video देख फैंस कर रहे खिंचाई

सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और अब फिल्म प्रोडक्शन के स्टेज पर है। इस फिल्म के जरिए सलमान खान 1 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। आखिरी बार सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। 'Kisi ka Bhai Kisi ki Jaan' के अलावा सलमान खान, कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। सलमान-कैटरीना की ये फिल्म भी अगले साल रिलीज होने वाली है। सलमान खान की फिल्मों का दर्शकों को इंतजार रहता है। सलमान सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और समय-समय पर फिल्मों से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं।

Priyanka Chopra: फिल्म फेस्टिवल के दौरान येलो ड्रेस में छाईं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें शेयर कर कहा- थैंक्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन