1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका के संगीत में सलमान खान-रणवीर सिंह ने किया जमकर डांस, अर्जुन कपूर ने स्टेज पर लगाई आग

अनंत-राधिका के संगीत में सलमान खान-रणवीर सिंह ने किया जमकर डांस, अर्जुन कपूर ने स्टेज पर लगाई आग

 Published : Jul 06, 2024 10:05 am IST,  Updated : Jul 06, 2024 10:05 am IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के संगीत समारोह में सलमना खान, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

anant ambani radhika merchant sangeet- India TV Hindi
अनंत-राधिका के संगीत में स्टार्स ने किया डांस Image Source : INSTAGRAM

शुक्रवार रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में कई बॉलीवुड हस्तियां धूम मचाते नजर आए। सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका के संगीत की वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रही है जो खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। बीती रात अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी अभी तक चर्चा में बनी हुई है। वहीं अंबानी परिवार के डांस परफॉर्मेंस के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का डांस वीडियो छाया हुआ है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इस 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

अनंत-राधिका के संगीत में रणवीर सिंह ने मचाई धूम

रणवीर सिंह ने शुक्रवार शाम को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के संगीत समारोह की शुरुआत अपने जोशीले डांस परफॉर्मेंस से की। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ समारोह में पहुंचे और डेविड धवन की फिल्म 'नो एंट्री' के मशहूर गाने इश्क दी गली विच पर डांस किया। वायरल वीडियो में रणवीर को इस धमाकेदार गाने पर अपने शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। वह एक चमकदार आउटफिट में बहुत ही शानदार लग रहे थे और उन्होंने टिंटेड सनग्लासेस भी लगाए हुए थे।

सलमान खान ने अनंत अंबानी संग किया डांस

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार शाम को मुंबई में दूल्हे अनंत अंबानी के विवाह समारोह में उनके साथ परफॉर्म किया। संगीत समारोह में अनंत ने सलमान के साथ उनके लोकप्रिय गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है' पर परफॉर्म किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी के बेटे अनंत अगले हफ्ते राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनंत की शादी से पहले अंबानी परिवार ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक भव्य संगीत समारोह का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

अर्जुन कपूर ने बहन संग अनंत-राधिका के संगीत में किया धमाका

इंटरनेट पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, शिखर पहारिया, शनाया कपूर और वीर पहारिया के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्टर सिल्वर टी-शर्ट और मैचिंग पैंट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं भाई-बहन जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर ने सलमान के गाने 'मारिया मारिया' पर डांस करके स्टेज पर धमाल मचा दिया। वहीं दूसरी तरफ उनके ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहारिया ने 'रेस' के गाने 'रेस सांसों की- अल्लाह दुहाई है' पर डांस किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन