1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, फैंस के बीच शेयर किया अपना लुक

सलमान खान ने शुरू की नई फिल्म की तैयारी, फैंस के बीच शेयर किया अपना लुक

 Written By: Himanshu Tiwari
 Published : May 14, 2022 11:09 am IST,  Updated : May 14, 2022 11:11 am IST

Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने फैंस के बीच अपना नया लुक शेयर किया है।

Salman Khan - India TV Hindi
Salman Khan  Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

Salman Khan: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे जुड़ी तस्वीर को सुपरस्टार ने फैंस के बीच शेयर किया है। इस तस्वीर में सलमान खान के बाल लंबे नजर आ रहे हैं। साथ ही वह एक्शन करने हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में नहीं बताया कि वह किस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

यहां देखें सलमान खान की नई तस्वीर

सलमान खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह और कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वह कैटरीना कैफ के साथ जल्द ही टाइगर 3 में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान रॉ एजेंट की भूमिका में एक बार फिर दिखेंगे। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। यह फिल्म अगले साल 21 अप्रैल 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

सलमान तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म 'गॉडफादर' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा, वह किक 2 पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में एक कैमियो करेंगे। शाहरुख चार साल के अंतराल के बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।

यहां पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin और Anupamaa में आने वाले हैं जबरदस्त ट्विस्ट

Panchayat 2: फुलेरा गांव के पंचायत सचिव की फिर बढ़ी मुश्किलें, रिलीज हुआ मजेदार ट्रेलर

Major Trailer: साउथ की फिल्मों से क्यों पिछड़ रहा है बॉलीवुड? अदिवि शेष की फिल्म का ट्रेलर देखिए और समझिए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन