1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हेटर्स पर सामंथा रूथ प्रभु का फूटा गुस्सा, वर्कआउट वीडियो किया शेयर, बोलीं- 'सोच समझकर बोलना'

हेटर्स पर सामंथा रूथ प्रभु का फूटा गुस्सा, वर्कआउट वीडियो किया शेयर, बोलीं- 'सोच समझकर बोलना'

 Published : Jun 28, 2025 07:06 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 07:06 pm IST

सामंथा रूथ प्रभु ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर कर हेटर्स का मुंह बंद कर दिया है, जो लोग उन्हें उनकी बॉडी और हेल्थ को लेकर ट्रोल करते थे। इस वीडियो में वह जिम में नजर आ रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu- India TV Hindi
सामंथा रूथ प्रभु Image Source : INSTAGRAM

सामंथा रूथ प्रभु अपनी शादी के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस अपने वेकेशन से वापसी आई है और आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। साउथ सुपरस्टार सामंथा जो अपनी फिटनेस की वजह से चर्चा में रहती है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। लेकिन, इस वीडियो का कैप्शन सभी का ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस सामंथा अपने रूप-रंग के बारे में गलत बातें सुन भड़क गई फिर क्या उन्होंने हेटर्स की क्लास लगा दी। खासकर की यह मैसेज उन लोगों के लिए है जो उन्हें 'पतली' या 'बीमार' कहते हैं।

सामंथा रूथ प्रभु ने दिया करारा जबाव

एक्ट्रेस सामंथा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वर्कआउट के दौरान पुलअप करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लोगों को चुनौती दी कि वे उनके शरीर या उनके स्वास्थ्य की आलोचना करने से पहले कम से कम तीन पुलअप करें। उन्होंने लिखा, 'यही बात है। आप मुझे दुबली, बीमार या ऐसा कुछ भी नहीं कह सकते जब तक कि आप 3 पुलअप पहले न कर लें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते... तो लाइनों के बीच में पढ़िए और सोच समझकर बोलना।' यह पहली बार नहीं है जब सामंथा को अपने वजन या लुक पर टिप्पणियों का जवाब देना पड़ा है। पिछले साल नवंबर में, एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब दिया था, जिसमें उनसे वजन बढ़ाने और 'बल्क अप' करने के लिए कहा गया था। उन्होंने लिखा, 'आप लोगों को पता होना चाहिए, मैं एक सख्त एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट ले रही हूं जो मेरी स्थिति के लिए जरूरी है, जो मुझे वजन बढ़ाने से रोकता है। एक निश्चित वजन सीमा में रखता है जो मेरी स्थिति को सही करता है।' साथ ही उन्होंने लोगों से जज न करने के लिए भी कहा था।

Samantha Ruth Prabhu
Image Source : INSTAGRAMहेटर्स पर सामंथा रूथ प्रभु का फूटा गुस्सा

एक्ट्रेस से बनीं फिल्म निर्माता

2021 में, एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य से तलाक लिया। 2024 में, उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ शिव निर्वाण की रोमांटिक ड्रामा 'कुशी' में अभिनय किया था। उन्होंने राज और डीके की प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में भी काम किया। सामंथा हाल ही में 'शुभम' के साथ निर्माता बनीं। वह जल्द ही 'मां इंति बंगाराम' दिखाई देने वाली है। जिसे वह प्रोड्यूस भी कर रही हैं और नेटफ्लिक्स की 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन