1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर उठा नया विवाद, समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान पर ठोका 2 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर उठा नया विवाद, समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान पर ठोका 2 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

 Reported By: Atul Bhatia, Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Sep 25, 2025 04:08 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 07:29 pm IST

IRS अधिकारी समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान, रेड चिलीज़ और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। सीरीज को लेकर उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं। क्या है पूरा मामला जानें।

shah rukh khan - India TV Hindi
शाहरुख खान। Image Source : @SRK/INSTA

आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसमें उन्होंने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'वेस सीरीज के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा, घोषणा और आर्थिक हर्जाने की मांग की है।

लगाए गंभीर आरोप

मुकदमे में आरोप है कि यह सीरीज, रेड चिलीज़ द्वारा निर्मित और नेटफ्लिक्स द्वारा प्रसारित की गई है। साथ ही कहा गया कि ये समीर वानखेड़े की छवि को झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक तरीके से प्रस्तुत करती है। इस शो में नशीली दवाओं के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भ्रामक और नकारात्मक रूप में दिखाया गया है, जिससे जनता का कानून व्यवस्था पर से विश्वास कमजोर होता है।

क्या है समीर वानखेड़े का दावा

विशेष रूप से मुकदमे में बताया गया है कि इस सीरीज की अवधारणा और क्रियान्वयन जानबूझकर समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है, जबकि समीर वानखेड़े और अभिनेता आर्यन खान से जुड़ा मामला बॉम्बे उच्च न्यायालय और एनडीपीएस विशेष न्यायालय, मुंबई के समक्ष लंबित है। मुकदमे में यह भी उल्लेख किया गया है कि सीरीज में एक पात्र ने “सत्यमेव जयते” के नारे के बाद अश्लील इशारा किया है, जिसमें बीच वाली उंगली दिखाई गई है। ह कृत्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 का गंभीर उल्लंघन है, जिसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

इसके अतिरिक्त इस सीरीज के कंटेंट को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करती है क्योंकि यह अश्लीलता और आपत्तिजनक सामग्री के माध्यम से राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। मुकदमे में यह भी मांग की गई है कि इस मामले के संबंध में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल को ₹2 करोड़ का दान दिया जाए, जो कैंसर रोगियों के इलाज के लिए काम करता है।

ये भी पढ़ें: एक तरफ चल रही थी बुमराह की धुआंधार बॉलिंग, दूसरी ओर बीवी के सामने राघव जुयाल ने की ऐसी फनी बात, बॉबी की छूटी हंसी

रिकॉर्ड ब्रेकिंग ओपनिंग से छप्पड़फाड़ कमाई करेंगे OG स्टार, 250 करोड़ी बजट का 60% निकालेगी फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन