1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फादर्स डे पर अपने पिता को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, फोटो शेयर कर लिखा भावुक कैप्शन

फादर्स डे पर अपने पिता को याद कर भावुक हुए संजय दत्त, फोटो शेयर कर लिखा भावुक कैप्शन

 Edited By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 21, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 02:37 pm IST

संजय दत्त ने अपने पिता को फादर्स डे पर याद किया है। उन्होंने इस खास मौके पर एक फोटो भी शेयर की है।

Sanjay Dutt And Suniel Dutt - India TV Hindi
संजय दत्त और सुनील दत्त Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@SANJAYDUTT

एक्टर संजय दत्त ने फादर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर और दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर करके अपने दिवंगत पिता, दिग्गज एक्टर सुनील दत्त को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दत्त ने अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वे उन्हें कितना याद करते हैं। तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा, डैड, मैं आपसे प्यार करता हूं, आपको याद करता हूं, काश आप यहां होते। आप मेरी ताकत हैं और हमेशा रहेंगे।'

फैन्स ने भी किया याद

फैन्स ने तुरंत कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। इनमें से कई लोगों ने भारतीय सिनेमा और सार्वजनिक जीवन में सुनील दत्त की यादगार विरासत को याद किया। हिंदी सिनेमा की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक माने जाने वाले सुनील दत्त ने 'मदर इंडिया', 'वक्त', 'पड़ोसन' और 'साधना' जैसी बेहतरीन फिल्मों में यादगार अभिनय के ज़रिए भारतीय सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। सिनेमा में अपने योगदान के अलावा, उन्होंने जनसेवा और राजनीति में भी अहम भूमिका निभाई और लगातार पांच बार मुंबई उत्तर-पश्चिम से सांसद रहे।

मुन्नाभाई एमबीबीएस में आए थे नजर

सुनील दत्त आखिरी बार 'मुन्ना भाई MBBS' में पर्दे पर नजर आए, जिसमें उन्होंने अपने बेटे संजय के साथ काम किया था। रिलीज़ के इतने सालों बाद भी यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है।
प्रोफ़ेशनल तौर पर, संजय दत्त आखिरी बार 'आखिरी सवाल' में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसे निखिल नंदा ने पेश किया है। इसे निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, और इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। ये फिल्म कमाई के मामले में सुपरहिट रही थी और रणबीर कपूर की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था. साथ ही फिल्म में सोनम कपूर ने भी लीड रोल प्ले किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। आज भी लोग इस फिल्म को संजय दत्त के जीवन की कहानी लोगों को समझाती है और लोग भी उनके दीवाने हो जाते हैं। 

ये भी पढ़ें-Toxic Release Date: आ गई यश की 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट, तबाही को तैयार 'राया', झलक देख फैंस क्रेजी

कौन है 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का 'डोनाल्ड ट्रंप'? जिसके आगे आलिया भट्ट की भी बत्ती हो गई गुल, लूटी वाहवाही

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन