1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखने में हैंडसम और भरपूर टैलेंट, फिर भी रेस में पीछे छूट गया ये कपूर हीरो, 46 फिल्मों में कर चुके हैं काम

देखने में हैंडसम और भरपूर टैलेंट, फिर भी रेस में पीछे छूट गया ये कपूर हीरो, 46 फिल्मों में कर चुके हैं काम

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Oct 17, 2024 06:00 am IST,  Updated : Oct 17, 2024 06:00 am IST

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर आज 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय कपूर के जन्मदिन के मौके पर फैन्स समेत बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है। संजय कपूर ने अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम किया है।

Sanjay Kapoor- India TV Hindi
संजय कपूर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में कपूर परिवारों का जलवा रहा है। फिर चाहे राज कपूर हों या फिर अनिल कपूर। दोनों परिवारों में से कई सुपरस्टार्स रहे हैं। अनिल कपूर ने भी बॉलीवुड में खूब ऐड़ियां घिसीं और अपने दम पर सफलता का खास मुकाम हासिल किया। अनिल कपूर के भाई संजय कपूर ने भी हीरो बनने की खूब कोशिश की और हिट फिल्में भी दीं। इसके बाद भी संजय कपूर स्टार्डम की रेस में अपने भाई अनिल कपूर से पिछड़ गए। संजय कपूर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है। 

46 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में कर चुके हैं काम

17 अक्तूबर 1963 को मुंबई में जन्मे संजय कपूर ने बॉलीवुड में हीरो बनने का सपना देखा। इसके बाद संजय कपूर ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। साल 1995 में आई फिल्म 'प्रेम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कर्तव्य, राजा, बेकाबू, औजार, जमीर, मेरे सपनों की रानी और मोहब्बत जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक में संजय कपूर को काफी पसंद किया गया। इस दौरान संजय ने बतौर लीड हीरो कई फिल्में दीं। लेकिन 2000 के दशक में ही संजय कपूर की किस्मत के सितारे बदल गए और उनकी फिल्में चलना कम हो गईं। धीरे-धीरे संजय कपूर के हीरो का करिज्मा डूबता चला गया। हालांकि संजय कपूर ने अब तक 46 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके हैं। संजय कपूर अब करेक्टर्स रोल में अक्सर नजर आते रहते हैं। इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'मर्डर मुबारक' में संजय कपूर अहम किरदार में नजर आए थे। 

बेटी भी बनना चाहती हैं हीरोइन

बता दें कि संजय कपूर भले स्टार्डम की रेस में अपने भाई अनिल कपूर से पिछड़ गए हैं। लेकिन फिर भी फिल्मी दुनिया से जुड़े रहते हैं। एक्टिंग के साथ संजय कपूर फिल्म मेकिंग में भी एक्टिव रहते हैं। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियों की अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में आए शो बॉलीवुड वाइव्स में भी उनकी काफी चर्चा हुई थी। अब संजय कपूर के बाद उनकी बेटी भी फिल्मों में हीरोइन बनने का सपना देखती हैं। संजय कपूर की बेटी का नाम शनाया कपूर है। शनाया कपूर अपने डेब्यू से पहले ही स्टार हैं। शनाया को इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन