1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए थे संजय कपूर, इन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं एक्टर

इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए थे संजय कपूर, इन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं एक्टर

 Published : Oct 17, 2023 06:03 am IST,  Updated : Oct 17, 2023 06:03 am IST

एक्टर संजय कपूर 17 अक्टूबर 2022 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय कपूर ने 'बेकाबू', ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।आइए एक्टर के बर्थडे पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

Sanjay Kapoor- India TV Hindi
संजय कपूर Image Source : INSTAGRAM

संजय कपूर आज 17 अक्टूबर को अपना 58वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। संजय कपूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भाई हैं। उन्हें 'सिर्फ तुम' और 'राजा' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि, उन्हें अपने भाई अनिल कपूर जैसा फेम नहीं मिला। आइए संजय कपूर के बर्थडे के खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बाते।

इस फिल्म से संजय ने किया था डेब्यू

संजय कपूर ने 1995 में तब्बू के साथ ‘प्रेम’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, हालांकि फिल्म की रिलीज में देरी के कारण बॉक्स ऑफिस पर उनके आंकड़े कुछ अच्छे नहीं रहे।  संजय कपूर माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘राजा’ में नजर आए और फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद संजय कपूर मशहूर हुए और रातोंरात स्टार बन गए।

संजय कपूर की फिल्में 

इस फिल्म के बाद मानो संजय कपूर के पास फिल्मों की झड़ीयां लग गई हो। एक्टर ने कई हिट फिल्म्स जैसे 'बेकाबू', ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम' जैसी फिल्मों  में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया। लेकिन संजय कपूर इतनी फिल्म्स के बाद भी वो मुकाम हासिल नहीं कर पाए जो उनके भाई अनिल कपूर ने हासिल किया। उसके बाद साल 2002 में संजय कपूर ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में नेगेटिव रोल में नजर आए। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद वह अजय देवगन स्टारर ‘कयामत’ में एक आतंकवादी की भूमिका में नजर आए और इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद संजय कपूर ने छोटे पर्दे पर भी अपनी जलवा दिखाया।  संजय साल 2017 में 'दिल संभल जा जरा' नाम के सीरियल में नजर आए। इस सीरियल से भी उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई। इस सीरियल का गाना जीने भी दे दुनिया हमे सोशल मीडिया और लोगों के बीच खूब वायरल हुआ था। वहीं संजय कपूर आखिरी बार पॉप्युलर वेब सीरीज 'मेड इन हैवन' में नजर आए थे। 

संजय की वाइफ रह चुकी हैं मॉडल

वहीं संजय कपूर के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने महीप संधू से शादी साल 2002 में शादी की थी। महीप पंजाब से थीं लेकिन वह एनआरआई थीं। इसके साथ ही वह फेमस जूलरी डिजाइनर भी हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से पहल महीप संधू ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं। महीप को डेट करने के कुछ दिनों ही बाद संजय ने 1997 में शादी कर ली। महीप और संयज के दो बच्चे हैं। शनाया कपूर और जहान कपूर। हालांकि महीप से शादी करने से पहले उनका नाम दो बाॅलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। इन अफवाहों के बीच अचानक संजय कपूर ने महीप कपूर से शादी कर के सबको चौंका दिया था। अब संजय बहुत कम फिल्मों में नजर आते हैं, हालांकि वह सोशल साइट्स पर एक्टिव रहते हैं। इन दिनों वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी वेब सीरीज से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं। संजय अकसर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। 

 

 

हेमा मालिनी के बर्थडे पर रखी गई शानदार पार्टी, सलमान खान समेत कई सेलेब्स हुए शामिल

शादी से पहले वरुण तेज और लावण्या के लिए रखी गई प्री-वेडिंग पार्टी, सामने आई सेलिब्रेशन की तस्वीरें

कियारा आडवाणी ने करवाया ऐसा फोटोशूट, फैंस को याद आ गई फिल्म 'ड्रीमगर्ल' की पूजा

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन