1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Sara Ali Khan बनीं गांव की गोरी, साड़ी पहनी और खटिया पर बैठकर दिए पोज

Sara Ali Khan बनीं गांव की गोरी, साड़ी पहनी और खटिया पर बैठकर दिए पोज

 Published : Nov 16, 2022 08:17 pm IST,  Updated : Nov 16, 2022 08:17 pm IST

Sara Ali Khan के बोल्ड और ग्लैमरस अवतार के तो सभी दीवाने हैं। लेकिन अब सारा का एक ऐसा लुक सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
सारा अली खान Image Source : INSTAGRAM_SARAALIKHAN

नई दिल्ली: बॉलीवुड की बेबाक और खूबसूरत एक्ट्रेस Sara Ali Khan क्रिकेटर शुभमन गिल संग अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच सारा ने अपने नए अवतार से लोगों को हैरत में डाल दिया है। सारा ने बुधवार शाम को कुछ तस्वीरें शेयर करके लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि इन तस्वीरों में सारा गांव की गोरी वाले अवतार में दिख रही हैं। 

साड़ी पहनकर बैठीं खटिया पर 

इन तस्वीरों में सारा अली खान एक देहात में फुल देहाती अंदाज में नजर आ रही हैं। वह गुलाबी सेंथेटिक साड़ी पहने हुए हैं, उनके हाथों में भर-भर कर चूड़ियां हैं, कानों में झुमके दिख रहे हैं। इस गजब के गेटअप में सारा एक खटिया पर बैठकर पोज दे रही हैं। 

खेत में भी दिए पोज 

इनमें से एक तस्वीर ऐसी भी है जिसमें सारा अली खान हरे-हरे खेत में खड़ी हैं। सारा ने यहां पर बैक पोज दिया है। जिसमें उनका डीपनेक ब्लाउज वाला लुक लोगों को पसंद आ रहा है। ये तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सारा इसी गांंव की रहने वाली हैं। क्योंकि सारा बड़ी सहजता के साथ यहां के लोगों के संग पोज दे रही हैं। सारा की इस सादगी के लोग दीवाने हो गए हैं। वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

सारा अली खान ने हाल ही में अपनी दादी शर्मिला टैगोर की बायोपिक में काम करने को लेकर अपने विचार रखे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान इन दिनों पवन कृपलानी की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वह बहुत जल्द स्वतंत्रता आंदोलन पर बन रही एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सारा अली खान लक्ष्मण उकेटा की अनटाइल्टड फिल्म में भी दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल मेन लीड रोल में दिखाई देंगे। 

Bigg Boss 16 में बिखरा रोमांस का रंग, टीना दत्ता ने शालीन भनोट के जन्मदिन पर सजाया बिस्तर

Bigg Boss 16 में अर्चना गौतम ने आते ही मचाया गदर, फिर हुई शिव ठाकरे से जमकर लड़ाई

Nora Fatehi संग रोमांस करते दिखे Ayushmann Khurrana, आते ही छाया 'जेडा नशा' का टीजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन