1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाही खानदान से है ताल्लुक, डेब्यू करते ही मिली शोहरत, माता-पिता के बाद बेटी बॉलीवुड में मचा रही धूम

शाही खानदान से है ताल्लुक, डेब्यू करते ही मिली शोहरत, माता-पिता के बाद बेटी बॉलीवुड में मचा रही धूम

 Published : Aug 12, 2025 06:00 am IST,  Updated : Aug 12, 2025 06:00 am IST

पटौदी खानदान की राजकुमारी सारा अली खान आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने अपनी पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में वो सफलता हासिल ली जो शायद हर स्टार किड को नहीं मिल पाती है। उन्होंने 2018 में 'केदारनाथ' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
सारा अली खान जन्मदिन Image Source : INSTAGRAM/@SARAALIKHAN95

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान उन स्टार किड्स में से एक है, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज वह बॉलीवुड की उन यंग टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं जो अपने हर किरदार से दर्शकों का दिल जीतने का दम रखती है। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर बहुत ही कम समय में जबरदस्त नेम फेम कमा लिया है और आज वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा सारा अली लोगों के बीच अपने लुक्स और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया करने वाली सारा ने लगभग हर एक्टर के साथ काम किया है। सारा अली खान ने डेब्यू फिल्म से सभी का दिल जीत लिया और इसके बाद वह बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आईं।

डेब्यू करते छाईं सैफ अली खान की बेटी

सारा अली खान कई इंटरव्यूज में खुलासा कर चुकी हैं कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'केदारनाथ' उनके करियर की वो यादगार फिल्म है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकती हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। सारा अली को फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है और फोर्ब्स इंडिया 2019 की सेलिब्रिटी टॉप 100 लिस्ट में भी शामिल है। एक्ट्रेस इफ्तिखार अली खान पटौदी और साजिदा सुल्तान की परपोती, ज्ञानदाभिराम बरुआ और हमीदुल्ला खान की परपोती, सुल्तान जहां बेगम, गगनेंद्रनाथ टैगोर और गुणाभिराम बरुआ की परपोती और सोहा अली खान और सबा अली खान की भतीजी भी हैं। उनका एक छोटा भाई इब्राहिम अली खान है जो एक्टर है। बता दें कि करीना कपूर की सारा अली खान के पिता से दूसरी शादी हुई है।

एक्ट्रेस का मोटापे के कारण उड़ता था मजाक

बचपन में सारा अली खान को उनके वजन के लिए खूब ट्रोल किया गया था। कई दिनों के संघर्ष के बाद उन्होंने फैट टू फिट होने का फैसला किया। उन्हें पॉलीसिस्टिक अंडाशय सिंड्रोम का भी पता चला था, जिसे वह अपने वजन बढ़ने का कारण मानती हैं। हालांकि, अब वह अपने हर किरदार को बेहतरीन बनाने के लिए जिम में घंटों कड़ी मेहनत करती है।

सारा अली खान का वर्क फ्रंट

इस बीच एक्ट्रेस के काम की बात करे तो सारा अली खान के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वह हाल ही में अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आईं। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना के साथ धर्मा प्रोडक्शंस के तहत बन रही एक नई स्पाई कॉमेडी फिल्म के लिए काम कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन