1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन सारा अली खान की 'ऐ वतन मेरे वतन' होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें

इस दिन सारा अली खान की 'ऐ वतन मेरे वतन' होगी रिलीज, जानें कब और कहां देखें

 Published : Feb 13, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 05:01 pm IST

सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। देशभक्ति से लबरेज ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन को' करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

Sara Ali Khan Ae Watan Mere Watan to release On prime video- India TV Hindi
'ऐ वतन मेरे वतन' रिलीज डेट Image Source : INSTAGRAM

सारा अली खान की अपकमिंग पीरियड ड्रामा फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। इससे पहले जनवरी में भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक थ्रिलर-ड्रामा है और इसमें सारा अली खान एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार निभाती नजर आएंगी। पहले लुक के बाद करण जौहर ने फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इस मोशन पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

ऐ वतन मेरे वतन का नया मोशन पोस्टर

करण और सारा ने फिल्म का पोस्टर जारी करने के लिए नवंबर में गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लिया था। अब, एक नया टीजर जारी किया गया है। डिजिटल रिलीज की तारीख को एक क्लिप में दिखाया गया है, जिसमें उषा के रूप में सारा अली खान की आवाज सुनाई दे रही है। जो एक गुप्त रेडियो प्रसारण के माध्यम से देश को ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह कर रही थी।

यहां देखें मोशन पोस्टर-

ऐ वतन मेरे वतन इस दिन होगी रिलीज

फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' इसी साल मार्च के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। दिलचस्प बात ये है कि सारा अली खान की मर्डर मिस्ट्री 'मर्डर मुबारक' देशभक्ति फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' से ठीक 6 दिन पहले नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ भाषा में भी स्ट्रीम होगी।

'ऐ वतन मेरे वतन' के बारे में

एक्ट्रेस सारा ने कैप्शन में लिखा, 'देश की कहानी उषा की जुबानी, वर्ल्ड रेडियो डे पर...' फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। कन्नन अय्यर और दरब फारूकी ने लिखा है। वहीं, इसका निर्देशन कन्नन अय्यर ने किया है।

ये भी पढ़ें:

विद्युत जामवाल ने ट्रेन की छत पर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख छुट जाएंगे पसीने

आर्यन खान समेत ये स्टार किड्स बने फिल्म मेकर, लिस्ट में शामिल कई फेमस नाम

शादी से पहले ही वायरल हुआ रकुल प्रीत-जैकी भगनानी का वेडिंग कार्ड, थीम ने खींचा ध्यान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन