1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान दोस्तों संग इंजॉय करती हैं मंडे, Video में दिखाया अपना रुटीन

सारा अली खान दोस्तों संग इंजॉय करती हैं मंडे, Video में दिखाया अपना रुटीन

 Published : Feb 27, 2023 09:53 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 09:53 pm IST

सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में जब भी सारा को काम से समय मिलता है वह फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ जाती हैं।

Sara ali khan- India TV Hindi
Sara ali khan Image Source : INSTAGRAM/SARAALIKHAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को जब भी काम से फुर्सत मिलती है वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाती हैं। आज सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने सोमवार की दिनचर्या दिखाई है। इस वीडियो में सारा अली खान के साथ-साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सारा अली खान रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस और ब्लू कलर की हील्स में ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो की शुरुआत होती है सारा अली खान के स्टाइलिश लुक के साथ जिसमें वह वैनिटी में चलती दिख रही हैं। इसके बाद वह दोस्तों संग बाइक पर बैठकर अदाएं दिखाती हैं।

वीडियो में आगे सारा ने दिखाया है कि कैसे हील्स पहनकर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सारा ने हील्स के साथ ही एक्सरसाइज भी की जिसमें उनके एक दोस्त ने उनकी मदद की। सारा के इस वीडियो को देखकर फैंस कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि हील्स पहननकर कौन ऐसे काम करता है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इतनी हील्स से दिक्कत होती है तो पहनती ही क्यों हो।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिल्मों की शूटिंग में दिमाग लगाओ.. सोशल मीडिया पर रील्स शेयर करने से फिल्में हिट नहीं होंगी।' बता दें कि सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं।

सारा अली खान अपकमिंग फिल्म

इस फिल्म में सारा अली खान के साथ धनुष और अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। आने वाले समय में सारा अली खान फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सारा अली खान एक साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में सारा अली खान के अपोजिट सिद्धार्थ रॉय कपूर नजर आएंगे। सारा और सिद्धार्थ के अलावा फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और अली फजल भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पत्रलेखा और विराट लड़ाई के बाद करते हैं ऐसी हरकत, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का प्राइवेट मोमेंट कैमरे में कैद, Video देख लोगों को याद आईं कंगना रनौत

अक्षय कुमार बने फ्लॉप फिल्मों के बादशाह, लगातार इन 5 फिल्मों से दर्शकों को किया निराश

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन