1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शुभमन गिल को चियर करने पहुंचीं सारा तेंदुलकर, IND Vs AUS मैच से पहले शेयर किया क्यूट वीडियो

शुभमन गिल को चियर करने पहुंचीं सारा तेंदुलकर, IND Vs AUS मैच से पहले शेयर किया क्यूट वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 19, 2023 08:43 am IST,  Updated : Nov 19, 2023 08:43 am IST

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिर के अफेयर की चर्चाएं इन दिनों खूब हो रही हैं। इन रूमर्स के बीच सारा लगातार विश्व कप मैच देखने पहुंच रही हैं। वो शुभमन को चियर करती एक बार फिर नजर आने वाली हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल मैच से पहले सारा ने एक वीडियो पोस्ट किया है।

Shubman Gill, Sara Tendulkar, IND Vs AUS match- India TV Hindi
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर। Image Source : INSTAGRAM

विश्व कप फाइनल मैच आज अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच में कई सेलिब्रिटीज भी नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं ये स्पेशल मैच देखने सारा तेंदुलकर भी पहुंच रही हैं। सारा तेंदुलकर एक बार फिर स्टेडियम में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल को चियर करती नजर आएंगी। मैच से पहले ही सारा ने अपने अहमदाबाद पहुंचने की अपडेट अपने फैंस संग साझा की है। इतना ही नहीं सारा तेंदुलकर ने एक क्यूट सा वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 

सारा पहुंचीं शुभमन को चियर करने

शुभमन गिल को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में चियर करने के लिए सारा तेंदुलकर बीते दिन यानी शनिवार को ही अहमदाबाद पहुंच गईं। सारा तेंदुलकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'अहमदाबाद, इंडिया, लेट्स गो!' इस वीडियो में वो फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रीन आउटफिट पहन रखा है। हाथों में मेहंदी लगाए वो क्यूट अदाएं वीडियो में दिखाई नजर आ रही हैं। सारा जीभ निकालती हैं और फिर फ्लाइट की खिड़की से बाहर दिखाती हैं। 

यहां देखें वीडियो

पिछले मैच में भी था सारा का जलवा 

इसके अलावा भी सारा ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ फिलटर कॉफी पीते दिखाई दे रही हैं।  याद दिला दें, बीते मैच में भी सारा तेंदुलकर शुभमन गिल को सोपर्ट करती नजर आई थीं। शुभमन के चौके-छक्के लगाते ही उनका उत्साह देखने लायक होता था। ऐसा ही नजारा आज भी देखने को मिल सकता है। वैसे सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल ने अपने रिश्ते को लेकर को आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

चर्चा में बना हुआ है सारा-शुभमन का रिश्ता

बता दें, इन दिनों सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल का रिश्ता तूल पकड़े हुए है। सारा भारत के विश्व कप मैच के दौरान शुभमन को सपोर्ट करती नजर आई थीं, जिसके बाद फील्ड में सारा तेंदुलकर के नारे भी लगे थे। इतना ही नहीं दोनों जियो प्लाजा के लॉन्च इवेंट में भी एक साथ देखे गए थे, जिसके बाद दोनों ही मीडिया से नजरे चुराते दिखे। वीडियो काफी वायरल हो गया था। इससे पहले भी दोनों के सोशल मीडिया रिएक्शन खबरों में बने रहे हैं। वहीं UAE के क्रिकेटर चिराग सूरी और सारा अली खान के 'कॉफी विद करण 8' वाले रिएक्शन ने इस पूरे मामले को और हाइप दे दी है। 

ये भी पढ़ें: बेहद क्यूट लगते हैं ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे, पहले बर्थडे पर नाना-नानी की गोद में आए नजर

IND Vs AUS विश्व कप फाइनल मैच से पहले वायरल हुआ विराट कोहली का वीडियो, अनुष्का शर्मा को खोजते आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन