Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सब अक्षय खन्ना की बात कर रहे हैं, लेकिन...' सौम्या टंडन को भाया 'धुरंधर' का ये सुपरस्टार, दिल खोलकर की तारीफ

'सब अक्षय खन्ना की बात कर रहे हैं, लेकिन...' सौम्या टंडन को भाया 'धुरंधर' का ये सुपरस्टार, दिल खोलकर की तारीफ

Written By: Priya Shukla Published : Dec 17, 2025 04:22 pm IST, Updated : Dec 17, 2025 04:22 pm IST

'धुरंधर' की रिलीज के बाद से ही हर तरफ अक्षय खन्ना के चर्चे हो रहे हैं। अब फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी बनीं सौम्या टंडन ने साफ कर दिया है कि उन्हें फिल्म में अक्षय से ज्यादा कोई और ही स्टार पसंद आया। कौन है वो चलिए जानते हैं।

saumya tandon- India TV Hindi
Image Source : IG/@JIOSTUDIOSOFFICIAL/@SAUMYAS_WORLD_ धुरंधर में सौम्या टंडन ने निभाया है अक्षय खन्ना की बीवी का किरदार

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है। ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। जब से सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई है, इसका एक किरदार काफी चर्चा में है और वो किरदार है 'रहमान डकैत', जिसे अक्षय खन्ना ने निभाया है। रहमान डकैत के किरदार के लिए अक्षय जमकर तारीफें बटोर रहे हैं। फराह खान से लेकर स्मृति ईरानी तक ने तो यहां तक कह दिया कि अक्षय खन्ना को ऑस्कर दिए जाने तक की मांग कर दी है। लेकिन, धुरंधर में रहमान डकैत की बीवी के किरदार में नजर आईं सौम्या टंडन का कुछ और ही कहना है। सौम्या को फिल्म में अक्षय खन्ना से ज्यादा कोई और ही सुपरस्टार पसंद आया है।

सौम्या टंडन को अक्षय से ज्यादा पसंद आए रणवीर सिंह

सौम्या टंडन ने हाल ही में रेडियो सिटी से बात करते हुए धुरंधर को लेकर चर्चा की और बताया कि फिल्म की रिलीज के बाद से लगातार अक्षय खन्ना के किरदार की चर्चा हो रही है, उनकी परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है। लेकिन, सौम्या का कहना है कि उन्हें अक्षय से ज्यादा रणवीर सिंह पसंद आए। इसी के साथ सौम्या टंडन ने रणवीर के अभिनय की जमकर तारीफ की और उन्हें एक मैच्योर एक्टर बताया।

धुरंधर पर क्या बोलीं सौम्या टंडन?

टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' से घर-घर में मशहूर हुईं सौम्या टंडन ने 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। अब उन्होंने फिल्म की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा- 'सबने मुझसे कहा कि तुम्हारे सीन बहुत कम थे, लेकिन तुम बहुत इम्पेक्टफुल थी। और क्या चाहिए एक एक्टर को। मैंने आदित्य से पूछा कि आदित्य मेरी इज्जत तो रह जाएगी ना, तो वह हंस रहे थे और बोले कि तुमने बहुत अच्छा किया है।'

रणवीर सिंह मैच्योर एक्टर हैं- सौम्या टंडन

इसी के साथ सौम्या टंडन ने रणवीर के बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे एक और बात कहनी है और ये कहना ही होगा- सब अक्षय की बात कर रहे हैं, लेकिन मुझे आपसे ये कहना होगा कि आई लव रणवीर। उस फिल्म में, उनके साइलेंट पार्ट्स। एक सुपरस्टार होने के नाते, एक हीरो होने के नाते। वह चुपचाप पीछे खड़े होकर अक्षय को स्क्रीन दे रहे हैं। वह बहुत ही सूक्ष्म तरीके से एक कलाकार के तौर पर पीछे खड़े हैं और चुप रहते हैं। मुझे लगता है कि ये एक मैच्योर एक्टर की निशानी है।'

धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 12 ही दिनों में इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 411 करोड़ का बिजनेस कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 620 करोड़ के पार पहुंच गया है। खासतौर पर इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जो बढ़त देखने को मिली, वह चौंकाने वाला था। दूसरे संडे को ही फिल्म ने 59 करोड़ का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

ये भी पढ़ेंः कभी अपनी ही शक्ल से नफरत करता था एक्टर, शीशे में चेहरा देखकर बहने लगते थे आंसू, भगवान से करता था एक ही अरदास

विक्की ने आलिया को दिखाया जूनियर कौशल का चेहरा? फोन की स्क्रीन देख खिलखिलाने लगीं राहा की मम्मी, क्यूट रिएक्शन वायरल

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement