1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नई बहू का सास शबाना आजमी ने किया वेलकम, शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर बदला नाम

नई बहू का सास शबाना आजमी ने किया वेलकम, शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर बदला नाम

 Published : Feb 24, 2022 10:00 am IST,  Updated : Feb 24, 2022 01:16 pm IST

फरहान अख्तर से शादी के बाद शिबानी दांडेकर अब अख्तर हो गई हैं। इसके साथ ही शिबानी की सास शबाना आजमी ने अपनी फैमिली की तस्वीर को शेयर कर उनका गर्मजोशी के साथ अपनी फैमिली में स्वागत किया है।

शिबानी दांडेकर- India TV Hindi
फैमिली के साथ शिबानी Image Source : INSTAGRAM/SHABANA AZMI

Highlights

  • शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे
  • शिबानी और फरहाल साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। फैंस शिबानी-फरहान के बिग डे की सिंपल और हैप्पी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। अब, शबाना आज़मी ने फरहान-शिबानी की शादी की अनदेखी तस्वीर साझा किया है। इसके साथ ही शबाना आजमी ने शिबानी का अख्तर फैमिली में स्वागत किया।

फरहान अख्तर से शादी के बाद शिबानी दांडेकर अब अख्तर हो गई हैं। इसके साथ ही शिबानी की सास शबाना आजमी ने अपनी फैमिली की तस्वीर को शेयर कर उनका गर्मजोशी के साथ अपनी फैमिली में स्वागत किया है। अपनी बहू का स्वागत करते हुए शबाना ने लिखा, "खुशहाल परिवार प्यारी शिबानी का फैमिली में स्वागत करता है।"

तस्वीर में फरहान और शिबानी को जावेद अख्तर, शबाना आज़मी, तान्वी आज़मी, हनी ईरानी और फराह खान के साथ उनके परिवार के और सदस्यों के साथ पोज़ देते देखा जा सकता है।

शादी के बाद शिबानी ने इंस्टाग्राम पर अपने टाइटल में अख्तर जोड़ लिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम शिबानी दांडेकर से बदलकर शिबानी दांडेकर-अख्तर कर लिया। शिबानी ने 19 फरवरी को खंडाला में फरहान के साथ शादी के बंधन में बंधी।

Shibani Dendekar
Image Source : INSTAGRAM/SHIBANI DENDEKARशिबानी दांडेकर ने बदला नाम

बता दें फरहान और शिबानी 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यहां पढ़ें

मुंह में बीड़ी लगाई बच्ची की वायरल वीडियो पर छिड़े विवाद को लेकर आया आलिया भट्ट का जवाब

चर्चित फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का बनेगा हिंदी रिमेक, सान्य मल्होत्रा निभाएंगी लीड किरदार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन