1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की हीरोइन माहिरा खान ने दिखाई अपनी मेहंदी की झलक, एक्ट्रेस के लुक से आप भी नहीं हटा सकेंगे नजर

शाहरुख खान की हीरोइन माहिरा खान ने दिखाई अपनी मेहंदी की झलक, एक्ट्रेस के लुक से आप भी नहीं हटा सकेंगे नजर

 Published : Oct 05, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Oct 05, 2023 04:03 pm IST

शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दूसरी शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक्ट्रेस अपने वेडिंग वीडियो में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं शादी के बाद वहीं अब गुरुवार को उन्होंने अपनी मेहंदी सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं।

Mahira Khan- India TV Hindi
Mahira Khan Image Source : INSTAGRAM

फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान की हीरोइन रहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों में बनी हुई है।बीते दिन एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें माहिरा दुल्हन लुक में काफी जच रही थीं। अपनी शादी में माहिरा खान ने स्काई ब्लू कलर का लहंगा कैरी किया था, जिसमें सिल्वर रंग से काम हुआ है। एक्ट्रेस ने मेकअप काफी मिनिमल रखा है। साथ ही उन्होंने कोई हैवी ज्वेलरी नहीं कैरी की है। एक्ट्रेस का लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा है। एक्ट्रेस के पति सलीम करीम ने भी ब्लैक अचकन पहनी है। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस के लहंगे से मेल खाना स्काई ब्लू साफा बांध रखा है। दोनों की जोड़ी कमाल कि दिख रही थी। वहीं अपने निकाह की झलक दिखाने के बाद अब माहिरा ने फैंस के साथ अपने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की है। 

माहिरा ने शेयर की अपनी मेहंदी की तस्वीरें

सामने आई तस्वीरों में माहिरा क्रीम और गोल्डन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान वो कई रस्में करती हुई दिख रही हैं। माहिरा की इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि उनकी मेहंदी सेरेमनी परिवार के लोगों के बीच ही हुई थीं।इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी के सबसे बड़े दिन में किसने क्या भूमिका निभाई। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में बताया कि,कैसे उनकी मां, जो व्हीलचेयर पर रहती हैं। उन्होंने उनकी वेडिंग की पूरी सजावट की देखरेख की थीं। इसके आगे उन्होंने अपने पोस्ट में अपनी सहेलियों की भी तारीफ की है। निकाह के बाद अब माहिरा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं। 

माहिरा की दूसरी शादी

बता दें कि सलीम करीम के साथ माहिरा खान की ये दूसरी शादी है। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। महिरा की पहले भी शादी हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने बचपन के प्यार अली अस्करी से पहली शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अजलान है। हालांकि शादी के आठ साल बाद माहिरा  2015 में पहले पति से अलग हो गई। ऐसे में अब सलीम करीम के साथ दूसरी शादी कर माहिरा ने अपने जीवन की नई पारी का आगाज किया है।

 

महेंद्र सिंह धोनी को किस करते दिखे रणवीर सिंह , सोशल मीडिया पर छाई दोनों की ये तस्वीर

'कॉफी विद करण' के पहले गेस्ट होंगे अजय देवगन, इस बार क्रिकेटर्स भी होंगे इस शो का हिस्सा?

रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा शाहरुख की 'जवान' की तरह शानदार एक्शन

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन