1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ढोल-नगाड़ों के साथ 'डंकी' देखने पहुंचे शाहरुख खान के फैंस, जानें सुबह 5.55 बजे का शो रखने की खास वजह

ढोल-नगाड़ों के साथ 'डंकी' देखने पहुंचे शाहरुख खान के फैंस, जानें सुबह 5.55 बजे का शो रखने की खास वजह

 Reported By: Namrata Dubey, Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Dec 21, 2023 07:54 am IST,  Updated : Dec 21, 2023 08:44 am IST

फिल्म 'डंकी' रिलीज हो गई है और उत्साहित फैंस ढोल-नगाड़ों के साथ फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस के बीच उत्साह अलग ही लेवल पर देखने को मिल रहा है। मुंबई के एक सिनेमाघर से फैंस के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें नजरा देखने लायक है।

Shah rukh khan, Dunki- India TV Hindi
'डंकी' की रिलीज पर हुआ सेलिब्रेशन। Image Source : INDIA TV

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' आज रिलीज हो गई है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ये इस साल शाहरुख खान की तीसरी बड़ी फिल्म होने वाली है। फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। मेकर्स ने पहले ही फिल्म को लेकर काफी सस्पेंस क्रिएट किया था। अब फिल्म के रिलीज होते ही फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। मुंबई के सिनेमाघर में इस फिल्म को बाकी शहरों की रिलीज टाइम से काफी पहले ही रिलीज किया गया है। फिल्म सुबह 5.55 बजे ही सिनेमाघर में लग गई है। 

दूर-दूर से आए लोग

'डंकी' का पहला शो सुबह 5.55 बजे का रखा गया। इससे पहले ही शाहरुख खान के फैंस बड़ी संख्या में बांद्रा के गेटी गेलेक्सी के बाहर इक्कठा हुए। लोग ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए और खूब आतिशबाजी भी की गई। फर्स्ट डे फर्स्ट के टिकट को पासपोर्ट की तरह डिजाइन किया गया है। सुबह-सुबह का ये पहला शो देखने गुजरात, राजस्थान और दिल्ली से कई फैंस आए हैं। शाहरुख खान का 50 फीट से ज्यादा का कट आउट भी लगाया गया है। शाहरुख खान के फैंस शाहरुख के अलग-अलग किरदारों के गेटअप में तैयार होकर देखने पहुंचे। 

हाउसफुल रहा पहला शो

'डंकी' का पहला शो हाउसफुल रहा। ये शाहरुख खान की पहली ऐसी फिल्म है जिसका शो इतनी सुबह रखा गया था। थिएटर के अंदर भी फैंस ढोल-नगाड़ों पर थिरकते नजर आए। लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। फैंस थिएटर के अंदर शोर करते और पार्टी पॉपर फोड़ते भी दिखे।

यहां देखें वीडियो 

क्यों इतनी सुबह रिलीज हुई फिल्म

आखिर शाहरुख खान की फिल्म का शो इतनी सुबह क्यों रखा गया? क्या इसके पीछे कोई खास वजह थी? ये सवाल हर किसी के दिमाग में है। दरअसल ऐसा फैंस की स्पेशल डिमांड पर किया गया है। शाहरुख खान की अधिकतर गाड़ियों का नंबर 555 है, ऐसे में फैंस चाहते थे कि पहला शो इस खास वक्त पर रखा जाए। इसलिए ही फिल्म के मेकर राज कुमार हिरानी ने फैंस की डिमांड पूरी की और सुबह 5.55बजे का शो रखा। फिल्म 'डंकी' के हिट होते ही शाहरुख खान इस साल हैट्रिक लगा देंगे। ऐसे में ये शाहरुख खान का सबसे अच्छा साल साबित होगा। इससे पहले वो 'पठान' और 'जवान' के जरिए सॉलिड कमाई कर चुके हैं।

यहां देखें वीडियो

फिल्म 'डंकी' के बारे में खास बातें 

'डंकी' राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की एक साथ पहली फिल्म है। निर्देशक ने यह बताया है कि फिल्म अवैध रूप से विदेश जाने वाले लोगों और उनके हालातों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शीर्षक आप्रवासियों द्वारा अपनाई जाने वाली एक टर्म से संबंधित है जिसे डंकी फ्लाई के रूप में जाना जाता है। 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। कलाकारों में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन इरानी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण हिरानी, गौरी खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। 

ये भी पढ़ें: पहले दिन ही शाहरुख खान की 'डंकी' को तारे दिखाएगी 'सालार', फिर बॉक्स ऑफिस के 'बाहुबली' बनेंगे प्रभास

जब शाहरुख खान के सामने दिव्यांग बेटी के साथ आई बूढ़ी मां, अंत तक देखें ये वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन