1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान का फेवरेट है ये एक्टर, इम्तियाज अली के सामने की थी तारीफ, सुनकर खुद हीरो भी रह गया था हैरान

शाहरुख खान का फेवरेट है ये एक्टर, इम्तियाज अली के सामने की थी तारीफ, सुनकर खुद हीरो भी रह गया था हैरान

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 08, 2026 06:00 am IST,  Updated : Jan 08, 2026 06:00 am IST

शाहरुख खान ने एक इम्तियाज अली से एक एक्टर का जिक्र करते हुए उनसे कहा था कि ये एक्टर उन्हें बेहद पसंद है। ये बात सुनकर ये एक्टर भी हैरान रह गया था। तो चलिए जानते हैं कौन है शाहरुख खान का फेवरेट एक्टर?

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
शाहरुख खान। Image Source : INSTAGRAM/@DYAVOL.X

शाहरुख खान बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड के भी कई स्टार शाहरुख खान के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। किंग खान के साथ काम करके बॉलीवुड के कई सितारों की किस्मत चमकी है और ये उनका स्टारडम ही है कि बॉलीवुड के बड़े-बड़े फिल्ममेकर, एक्टर उनके साथ काम करना चाहते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान का फेवरेट एक्टर कौन है? इम्तियाज अली ने एक बार इस बात का खुलासा किया था कि किंग खान ने उनसे एक एक्टर की तारीफ की थी। चलिए आपको इस एक्टर के बारे में बताते हैं।

कौन है शाहरुख खान का फेवरेट एक्टर?

डायरेक्टर इम्तियाज अली अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के प्रमोशन के लिये दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के साथ कपिल शर्मा का चर्चिच शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचे थे, जहां उन्होंने शाहरुख खान के फेवरेट स्टार के नाम से पर्दा उठाया था। इम्तियाज अली ने बताया कि एक बार शाहरुख खान उनसे बात कर रहे थे और उन्होंने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की थी और उन्हें इस देश का बेस्ट एक्टर बताया था।

शाहरुख खान ने दिलजीत को बताया था बेस्ट एक्टर

इम्तियाज अली ने बातचीत के दौरान कहा- 'शाहरुख खान जी से मेरी एक दिन बात हो रही थी और उन्होंने मुझसे दिलजीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा था कि दिलजीत दोसांझ उन्हें इस देश के बेस्ट एक्टर लगते हैं।' इसी के साथ इम्तियाज अली ने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की और कहा कि अगर 'दिलजीत अमर सिंह चमकीला में काम करने से मना कर देते तो हम ये फिल्म कभी नहीं बना पाते। क्योंकि हम दिलजीत पाजी से बेहतर एक्टर की उम्मीद कर ही नहीं सकते थे। दोनों (दिलजीत और परिणीति) बहुत अच्छे कलाकार हैं।'

दिलजीत दोसांझ ने भी किया था रिएक्ट

पिछले दिनों दिलजीत दोसांझ ने राज शमानी के पॉडकास्ट में शिरकत की थी, जहां एक्टर से जब उन्हें लेकर शाहरुख खान के रीमार्क के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह खुद भी इम्तियाज अली के मुंह से ये बातें सुनकर हैरान थे, क्योंकि वे खुद शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं।

ये भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन की इस हीरोइन ने मामा के बेटे से की थी शादी, हुआ था दर्दनाक अंत, मौत के समय 7 महीने की थी प्रेग्नेंट

8 की उम्र में ईरान से भागी थी ये हसीना, रिफ्यूजी कैंप में 1 आलू और अंडे के सहारे काटे दिन, तहखाने में रहते थे माता-पिता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन