1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एडवांस बुकिंग में 'डंकी' का बजा 'डंका', शाहरुख खान की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

एडवांस बुकिंग में 'डंकी' का बजा 'डंका', शाहरुख खान की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़

 Published : Dec 20, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 01:11 pm IST

शाहरुख खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेडेट फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज में बस एक दिन बचा है, ऐसे में फिल्म की धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग हो रही है। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म भी पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है।

Shah Rukh Khan, Dunki- India TV Hindi
एडवांस बुकिंग में 'डंकी' का बजा 'डंका' Image Source : DESIGN

फैंस के दिलों के बादशाह कहे जाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल की अपनी तीसरी रिलीज के लिए तैयार हैं। 'पठान' और 'जवान' की धुआंधार कामयाबी के बाद अब वो 'डंकी' से बाॅक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं।  'डंकी' 21 दिसंबर, गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। मेकर्स ने फिल्म के लिए शनिवार से एडवांस बुकिंग शुरू की और पहले दिन से ही फिल्म के टिकट धड़ाधड़ बुक हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि किंग खान शाहरुख खान की ये फिल्म भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली है। 

एडवांस बुकिंग में 'डंकी' का बजा 'डंका'

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्रेज फैंस में अंदर कितना ज्यादा है, इस बात का अंदाजा आप फिल्म की टिकट बिक्री से लगा सकते हैं। सैकनिल्क की अब तक की रिपोर्ट के मुताबिक ‘डंकी’ के देशभर में अब तक 373367 टिकट बुक हो चुके हैं। इसी के साथ ‘डंकी’ ने रिलीज से पहले ही 10.64 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें कि 'डंकी इस क्रिसमस के मौके पर प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'सालार' से टक्कर लेने वाली है। लेकिन फिलहाल एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की 'डंकी' ने प्रभास की फिल्म 'सालार' को पीछे छोड़ दिया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद कौन सी फिल्म कमाई के मामले में बाजी मारती है।

'डंकी' की स्टार कास्ट

बता दें कि 'डंकी' में कलाकारों की बेहतरीन टीम है, जिसमें शाहरुख खान के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर जैसे बेहद अभिनेताओं ने किरदार निभाए हैं। जिओ स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी 21 दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें:

जब शाहरुख खान के सामने दिव्यांग बेटी के साथ आई बूढ़ी मां, अंत तक देखें ये वीडियो

सलमान खान का मां के लिए प्यार देख खूब करेंगे तारीफ, हाई सिक्योरिटी के बीच से सामने आया शानदार वीडियो

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन