Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. King Title Reveal: कान में बाली, नाक से बहता खून और होठ में दबा 'किंग', सफेद बालों में भी छा गए शाहरुख खान, सामने आई पहली झलक

King Title Reveal: कान में बाली, नाक से बहता खून और होठ में दबा 'किंग', सफेद बालों में भी छा गए शाहरुख खान, सामने आई पहली झलक

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर पहले से काफी बज है। अपने एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी फिल्म का टाइट और नए लुक में उनकी पहली झलक रिवील कर दी गई है। यहां देखें टाइटल रिवील।

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Nov 02, 2025 11:55 am IST, Updated : Nov 02, 2025 12:02 pm IST
Shah rukh khan king look reveal- India TV Hindi
Image Source : SRK/INSTAGRAM शाहरुख खान।

दुनिया भर में 2 नवंबर को SRK डे के रूप में मनाया जाता है, दरअसल इसी दिन शाहरुख खान अपना जन्मदिन मनाते हैं। आज एक्टर अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार उनका ये जन्मदिन और भी खास बन गया है। शाहरुख खान के जन्मदिन पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी किया, जिसमें SRK का लुक दिखाया गया और यह ‘पठान’ के बाद दोनों की दूसरी कोलैबोरेशन है।

सामने आई पहली झलक

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज होगी। यह फिल्म दर्शकों को शाहरुख खान का ऐसा रूप दिखाने वाली है जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा और बिना किसी शक यह दुनियाभर के फैंस को थ्रिल कर देगी। फिल्म में शाहरुख खान एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनमें 'जवान' और 'पठान' वाला जोश देखने को मिल रहा है। सामने आई पहली झलक सोशल मीडिया पर आते ही इंटरनेट पर छा गई है।

यहां देखें पोस्ट

शाहरुख था लुक है इंटेंस

यह फिल्म एक स्टाइलिश और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से पेश करेगी। सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरीटेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी। शाहरुख खान के लुक की बात करें तो वो पूरी तरह से ग्रे हेयर यानी सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिख रहे हैं। कानों में बाली, नाक से बहता खून और होठ में दबा ताश का पत्ता वो दिखाई देते हैं, जो उनके लुक को और भी इंटेंस बना रहा है।

सिद्धार्थ आनंद की तरफ से शाहरुख खान को तोहफा

‘किंग’ का टाइटल रिवील शाहरुख खान की शानदार पहचान का जश्न है, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की तरफ से फैन्स के लिए एक तोहफा है। इसे शाहरुख के बर्थडे पर रिलीज किया गया, जहां हम देखते हैं उस इंसान को जिसे सब किंग खान कहते हैं, अब वो उसी नाम के रोल में दिख रहे हैं और वो भी दमदार और जोश से भरे हुए अंदाज में। एक ऐसा किरदार जिसका नाम सिर्फ डर नहीं, बल्कि दहशत फैलाता है, जब वो कहता है, 'सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम ‘किंग’।'

ये भी पढ़ें: कमरा खोलते ही नीता अंबानी को मिला सरप्राइज, पैरों के नीचे थी फूल की चादर, फिर डीवा वाले अंदाज में काटा बर्थडे केक

आलिया भट्ट से भी ज्यादा हसीन हैं नीली आंखों वाली मौसी, एक पल के लिए नहीं हटेगी नजर, 'जेम्स बॉन्ड' में कीं काम

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement