1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan ने की अपनी लेडी लव गौरी की तारीफ, बुक लॉन्च ईवेंट में दिखा रॉयल लुक

Shah Rukh Khan ने की अपनी लेडी लव गौरी की तारीफ, बुक लॉन्च ईवेंट में दिखा रॉयल लुक

 Published : May 15, 2023 11:18 pm IST,  Updated : May 15, 2023 11:18 pm IST

गौरी खान अपनी बुक 'My Life in Design' के लॉन्च ईवेंट पर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। Gauri Khan ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए डायमंड नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और व्हाइट हील्स कैरी की थीं।

gauri khans book My Life in Design- India TV Hindi
gauri khans book My Life in Design Image Source : INSTAGRAM/GAURIKHAN

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने बिजी शेड्यूल से परिवार के लिए हमेशा वक्त निकालते हैं। हाल ही में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के बुक लॉन्च ईवेंट में पहुंचे, जहां की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस ईवेंट के दौरान Shah Rukh Khan अपनी पत्नी गौरी खान के साथ ट्विनिंग करते दिखे। बी-टाउन के रॉयल कपल शाहरुख खान और गौरी खान ईवेंट के दौरान ऑल ब्लैक लुक में ग्लैमरस लग रहे थे। बुक लॉन्च पर शाहरुख ने गौरी की तारीफ भी की।

शाहरुख खान ने गौरी की तारीफ की

शाहरुख खान ने गौरी खान की किताब 'माई लाइफ इन डिजाइन' के लॉन्च के मौके पर कहा,  'यह जबरदस्त प्रतिक्रिया हमें उस पेशे से मिली, जिसमें मैं हूं, बस इससे निपटने और सामान्य जीवन जीने, बच्चों को पालने के लिए, उन्होंने (गौरी खान) कभी महसूस नहीं किया कि उनका एक पहलू था जिसकी जरूरत थी, मुझे लगता है कि यह किताब, उस सब के लिए है... आप किसी भी उम्र में शुरू कर सकते हैं।' ऐसा पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान ने अपनी पत्नी गौरी खान की तारीफ की है।

शाहरुख खान की फिल्में

शाहरुख खान ने 4 साल के बाद बड़े पर्दे पर इस साल धमाकेदार वापसी की है। साल के शुरुआत में Shah Rukh Khan की फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इतना ही नहीं ये फिल्म शाहरुख खान की अब तक की फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म है। 'पठान' में पहली बार शाहरुख खान ने बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। आने वाले समय में शाहरुख खान के पास कई फिल्में हैं, जिनमें 'जवान' और 'डंकी' का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: The Kerala Story की अदा शर्मा को इस वजह से बदलना पड़ा अपना नाम, असली नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

NSD के वो धुरंधर जिन्होंने बॉलीवुड के नेपोटिज्म को दी टक्कर, जीते कई नेशनल अवॉर्ड

राखी सावंत को जान का खतरा? ड्रामा क्वीन ने इस करीबी पर लगाया जान से मारने की साजिश रचने का आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन