1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने किया तगड़ा प्रैंक, घबरा गए अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा, सैफ भी मान बैठे सच, पूरी टीम की हो गई सिट्टी पिट्टी गुम

शाहरुख खान ने किया तगड़ा प्रैंक, घबरा गए अर्जुन रामपाल और प्रीति जिंटा, सैफ भी मान बैठे सच, पूरी टीम की हो गई सिट्टी पिट्टी गुम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 04, 2026 07:35 am IST,  Updated : Jun 04, 2026 09:28 am IST

शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रीति जिंटा, अर्जुन रामपाल और सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप शाहरुख खान को क्रू पर चिल्लाते देख सकते हैं।

Shah Rukh Khan, Arjun Rampal, Preity Zinta, and Saif Ali Khan.- India TV Hindi
शाहरुख खान, अर्जुन रामपाल, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान। Image Source : BOLLYWOODSHOLLYWOOD/INSTAGRAM

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने कूल और काम अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने अंदाज से भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। अक्सर उनके कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें वो ऐसी बातें कहते नजर आते हैं जो लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन जाती हैं, लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनका गुस्से से भरा मिजाज देखने को मिल रहा है। अब सवाल ये आता है कि शाहरुख इस तरह गुस्से में क्यों तमतमाएं हैं? शाहरुख खान क्या सच में इतना गुस्सा हैं या ये कोई मजाक है? कई फैंस इस वीडियो को देख चौंक रहे हैं तो कुछ उनके अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर को परख लिया है और असल माजरा जान गए हैं। आपको भी हम मामले की पूरी सच्चाई बताते हैं। दरअसल शाहरुख खान ने एक तगड़ा वाला प्रैंक किया था।

जब भड़क गए शाहरुख खान

लोगों शाहरुख खान के सेंस ऑफ ह्यूमर की हमेशा तारीफ करते रहे हैं। कई अवॉर्ड शोज में उनकी विटीनेस और मजाकियां अंदाज देखने को मिलता रहा है। इस बार भी माजरा कुछ ऐसा ही ठहरा। शाहरुख भले ही वीडियो में बेहद गुस्से में दिख रहे हैं। वो क्रू पर चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं और इस दौरान प्रीति जिंटा, अर्जुन रामपाल और सैफ अली खान भी वहां मौजूद हैं। ड्रेसिंग एरिया में बैठे अर्जुन कपूर को आप वीडियो की शुरुआत में ही देख सकते हैं, जैसे ही शाहरुख नीचे रखी किसी चीज को लात मारते हैं वो घबराकर उन्हें देखने लगते हैं। इसके अलावा क्रू के बीच बैठे मास्टर गणेश टेक्निकल ग्लिच की सफाई देते हैं, जिसके बाद भी शाहरुख का गु्स्सा शांत नहीं होता, ये देख प्रू क्रू घबरा जाता है। ऐसे में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा शुरुआत में खामोश रहते हैं, लेकिन फिर बीच में ही सैफ अली खान, शाहरुख खान की बात को सीरियसली लेने के लिए कहते हैं।

शाहरुख खान कर रहे थे प्रैंक

इस दौरान ये कोई भी नहीं आंक पाता कि शाहरुख खान पूरी तरह से मजाक कर रहे हैं और ये उनकी ओर से किया गया प्रैंक है। प्रीति जिंटा, अर्जुन रामपाल और सैफ अली खान तीनों ही इसे सच मान लेते हैं। दरअसल ये वीडियो 2004 के टेंपटेशन टूर से सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटा, अर्जुन रामपाल, सैफ अली खान, रानी मुखर्जी और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थे। इस पूरे सीन के दौरान क्या बातें हुईं और किस तरह से ये खुलासा हुआ कि ये सिर्फ एक प्रैंक हैं, आपको ये बताते हैं।

कुछ इस तरह हुई थी पूरी बातचीत

शाहरुख टीम से पूछते हैं कि उनके परफॉर्मेंस के दौरान 'छैया छैया' गाना गलत समय पर क्यों बजा, बातचीत शुरू होते ही वह जोर से चिल्लाते हैं। इसके अलावा वह एक AV गड़बड़ी का जिक्र करते हैं और मजार नाम के एक आदमी से सफाई भी मांगते हैं। शाहरुख हाथ में कॉफी का कप और सिगरेट लिए हुए वह कहते हैं, 'हम इस घटिया चीज से हैरान रह जाते हैं और फिर AV खराब हो जाता है। मुझे चोट लगी, मुझे पता ही नहीं चला कि गाना कब शुरू हुआ, मैं नीचे भागा। यह सब क्या बकवास है यार?' फिर वह कहते हैं, 'तुम लोगों के पास बिल्कुल भी दिमाग नहीं है? क्या शो करते समय तुम लोग नशे में होते हो? आखिर चल क्या रहा है?' वो आगे कहते हैं, 'तकनीकी चीजें हैं, यह दसवां शो है, पहला शो नहीं। हम हर शो में ऐसे ही गलतियाँ कैसे करते रह सकते हैं? हर शो में! अब तो हमारे पास सिर्फ सात शो ही बचे हैं यार। मैं चाहता हूं कि मजार मुझे समझाए। प्लीज समझाओ कि आखिर गड़बड़ कहां हुई।'

आखिर में हुआ खुलासा

इसी दौरान अर्जुन बताते हैं कि कैसे उनका AV भी खराब हो गया था, सैफ टीम से गुजारिश करते हैं कि इतने गंभीर मामले पर बात करते समय वे हंसना बंद करें। इसी पर शाहरुख ने कहते हैं, 'लेकिन सुनो, जब तुमने इतनी बड़ी गड़बड़ कर दी तो कम से कम हंसो तो मत। वह लड़का तो हंसते-हंसते लोटपोट हो रहा है। मतलब हम यहां एक शो करने की कोशिश कर रहे हैं।' सैफ अली खान ने आगे कहा, 'उसे बताओ, समझाओ ना। स्कूल के बच्चे की तरह अपना सिर मत झुकाओ। यह कोई स्कूल नहीं है यार।' शाहरुख खान चार मिनट से ज्यादा समय तक टीम पर चिल्लाने के बाद यह नाटक बंद कर देते हैं। वह प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा से मजार को गले लगाने के लिए कहते हैं और मुस्कुराते हुए समझाते हैं कि वे तो बस एक मजाक कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: एक फोन कॉल और बदल गई डॉक्टर की जिंदगी, IMDb पर 7.6 रेटिंग, ताबड़तोड़ सस्पेंस से भरी है राजीव खंडेलवाल की 'आमिर'

एक्शन और सस्पेंस में पुष्पा को भी फेल करती है 'गरुड़ गमन वृषभ वाहन', दिमाग हिला देगी क्राइम थ्रिलर, IMDb पर 8.2 रेटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन