1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shah Rukh Khan की फिल्म पर लगा चोरी का आरोप, यूजर्स ने बुरी तरह किया ट्रोल

Shah Rukh Khan की फिल्म पर लगा चोरी का आरोप, यूजर्स ने बुरी तरह किया ट्रोल

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 03, 2022 02:58 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 02:58 pm IST

Pathaan Trailer: शाहरुख खान के जन्मदिन के दिन फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर को देखने के बाद कुछ लोग खुश नही हैं। उनका कहना है कि यह हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी है। शाहरुख की अपकमिग फिल्म 'पठान' एक भारतीय जासूस की कहानी है।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : SHAH RUKH KHAN

Pathaan Trailer: शाहरुख खान के जन्मदिन के दिन फिल्म 'पठान' का टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म 'पठान' (Pathaan) के टीजर में शाहरुख खान का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां टीजर में शाहरुख और जॉन अब्राहम के बीच एक्शन दिख रहा है तो वहीं दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक भी नजर आ रहा है। वहीं इस  टीजर को देखने के बाद कुछ लोग खुश नही हैं। उनका कहना है कि यह हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी है। शाहरुख की अपकमिग फिल्म 'पठान' एक भारतीय जासूस की कहानी है। अभिनेता के लिए चार साल से अधिक के अंतराल के बाद तीन फिल्मों में से यह पहली फिल्म है। इससे पहले शाहरुख को 2018 की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था, जो बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

एक नेटिजन ने 'पठान' के एक सीन की तुलना प्रभास की 2018 की फिल्म 'साहो' से की। सीन में शाहरुख जेटपैक का इस्तेमाल करते हुए उड़ते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने 2005 की फिल्म 'दस' से इस फिल्म की तुलना की है। जिसमें जायद खान ने बाइक चलाते समय एक टैंक को उड़ाने के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल किया था।वहीं किसी ने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'वॉर' से तुलना की और तस्वीरें शेयर की है। 

Shah Rukh Khan Birthday: देर रात तक दुबई में मना SRK के बर्थडे का जश्न, बुर्ज ख़लीफ़ा पर दिखे ‘पठान’

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

एक ने 'पठान' में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स के बारे में टिप्पणी की और इसे शर्मनाक कहा, जबकि दूसरे ने कहा कि यह हॉलीवुड की क्राउड फंडेड बी ग्रेड एक्शन फिल्म है। एक यूजर ने कहा कि टीजर में ऐसा लगा जैसे 'कैप्टन अमेरिका', 'डाई अनदर डे' और 'बीस्ट एंड विवेगम' देख रहे हों। भारत के प्रमुख स्टूडियो समूह यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Entertainment Top 5 News: katrina kaif की ‘फोन भूत’ से लेकर Priyanka Chopra तक, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे शाहरुख 

शाहरुख फिल्म 'जवान' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। फिल्म 'जवान' में भी शाहरुख का एक्शन अवतार फैंस को दिखने वाला है। शाहरुख खान डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए बीते दिनों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंदन में थे। 'डंकी' में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन